फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Changing weather keeps people sick, queue of fever patients in OPD

Bareilly News: बदलता मौसम बना रहा बीमार, ओपीडी में बुखार के मरीजों की कतार

Wed, 04 Oct 2023 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 04 Oct 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Changing weather keeps people sick, queue of fever patients in OPD
बरेली। मौसम में उतार-चढ़ाव से ओपीडी में फिर मरीजों की कतार बढ़ने लगी है। मंगलवार को तीन सौ बेड अस्पताल में सामान्य दिनों से करीब दोगुना मरीज इलाज कराने पहुंचे। परिसर के प्रत्येक काउंटर, ओपीडी कक्ष के बाहर दोपहर दो बजे के बाद भी मरीज, तीमारदार कतार में रहे।
विज्ञापन

शनिवार को आधे दिन और रविवार, सोमवार को ओपीडी बंद होने से मंगलवार को तीन सौ बेड अस्पताल में 1,144 नए पर्चे बने। लिहाजा, इंटर्नशिप के लिए पहुंचे फार्मा कोर्स के विद्यार्थियों को भी काउंटरों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। ओपीडी में फिजिशियन, ईएनटी, नेत्र रोग, डेंटल, रैबीज क्लिनिक, वैक्सीनेशन आदि कक्षों के बाहर सुबह से ही मरीजों की कतार रही। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय के मुताबिक गर्मी के बाद बारिश और अब मौसम ठंड की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में वायरस, बैक्टीरिया सक्रिय होते हैं तो संक्रामक रोग भी बढ़ते हैं।
विज्ञापन

बदलते मौसम में सेहत के प्रति जरा सी लापरवाही बीमार बना देती है। अभी वायरल बुखार के साथ आंख, गला और सांस संबंधी रोगियों की तादाद ज्यादा है। उन्हें जांच के बाद दवाएं दी जा रही हैं। संदिग्ध लक्षण मिलने पर डेंगू-मलेरिया की जांच भी करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू के चार, मलेरिया के मिले 27 मरीज मिले
मंगलवार को अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर हुई जांच में डेंगू की चपेट में चार और मलेरिया के 27 मरीज मिले हैं। जिले में अब तक डेंगू के 178 और मलेरिया के 33 सौ से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. मीसम अब्बास के मुताबिक डेंगू के मरीज जहां मिल रहे हैं, वहां पर सोर्स रिडक्शन समेत फॉगिंग और लोगों को बचाव के प्रति स्वास्थ्य विभाग की टीमें जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed