फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Changing weather affecting children's health; queues at the OPD.

Bareilly News: बदलता मौसम बिगाड़ रहा बच्चों की सेहत, ओपीडी में कतार

Tue, 18 Aug 2026 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Changing weather affecting children's health; queues at the OPD.
बरेली। धूप, उमस और बारिश से तापमान का उतार-चढ़ाव के बीच जरा सी अनदेखी सेहत पर भारी पड़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 2,454 मरीज इलाज के लिए आए। करीब 35 फीसदी मेडिसिन संबंधी रहे। वाहनों की कतार से परिसर में जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की कतार लग गई। बाल रोग ओपीडी के लिए 161 बच्चों के पर्चे बने। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप के मुताबिक स्वच्छ और पौष्टिक खानपान के अभाव में पेट संबंधी तकलीफ बढ़ रही है। मौसम में बदलाव के कारण बुखार, सर्द गर्म के चपेट में आ रहे हैं। कहा, बारिश में रोग प्रतिरोधक क्षमता, पाचन क्रिया मंद होती है। इसलिए सावधानी जरूरी है। बच्चों को दवा, अभिभावकों को बच्चों की सेहत का ध्यान देने का परामर्श दिया।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राहुल बाजपेई के मुताबिक ओपीडी में ज्यादातर बुखार, सर्द-गर्म, दस्त के मरीज रहे। जांच में ज्यादातर विडाल पॉजिटिव मिला। वहीं, ऑर्थो ओपीडी में मांसपेशियों, पीठ, कमर और सिर दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही। पैथोलॉजी में 370 लोगों की जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
50 दिव्यांगों के जारी हुए प्रमाण पत्र
सुबह बारिश से सोमवार को सीएमओ कार्यालय में आयोजित शिविर में दिव्यांगों की संख्या कम रही। सत्यापन के बाद दोपहर दो बजे तक 48 लोगों के दिव्यांगता संबंधी प्रमाण पत्र जारी हुए। स्टाफ के मुताबिक ऑर्थो, ईएनटी, मनोचिकित्सक, काउंसलर समय से शिविर में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed