फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Changing season: be careful .. morning cold can heat up in afternoon

बदलता मौसमः रहें सावधान.. सुबह सर्दी दोपहर में गर्मी कर सकती है बीमार

Mon, 15 Feb 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Changing season: be careful .. morning cold can heat up in afternoon
आइसक्रीम खाती एक बच्ची। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

डॉक्टरों की सलाह- गर्म कपड़े पहनते रहें, अभी न चलाए पंखा

विज्ञापन
बरेली। मौसम तेजी से बदल रहा है। सुबह-शाम सर्दी हो रही है मगर दिन में तेज धूप के साथ गर्मी हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा मौसम बीमार कर सकता है। चिकित्सकों की सलाह है अभी गर्म कपड़ों का प्रयोग बंद न करें। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि मौसम बदलने से लोग सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, आंखों में जलन और पेट दर्द का शिकार होते हैं। खासतौर वह लोग जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सुबह-शाम ठंड तो दोपहर में गर्मी महसूस होती है। ऐसे में जो लोग दोपहर को बाहर से आते हैं, वह घर आते ही पंखा चला लेते हैं। ये बदलते मौसम में बीमारी की सबसे बड़ी वजह है। इससे सर्द-गर्म हो जाता है, जिसके चलते कुछ देर बाद बुखार आने लगता है। इसलिए जब भी बाहर से आएं, गर्मी महसूस हो तो पंखा ना चलाएं बल्कि कुछ देर आराम से बैठें। तापमान अपने आप सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन

सफाई का रखें ध्यान

सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों से बचने का सबसे आसान तरीका है हाथों को साफ रखना। ज्यादातर लोग अपने हाथों को सामने रखकर खांसते या छींकते हैं या फि र पूरे टाइम अपनी नाक को हाथों से ही पोंछते रहते हैं। लिहाजा हाथों को अच्छी तरह से धोना बेहद जरूरी है। कम से कम 20 सेकंड तक हथेली, उंगली, हाथों के पीछे का हिस्सा और नाखून के आसपास के हिस्से को अच्छी तरह से साफ करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ ल और सब्जियों का सेवन ज्यादा करें

बदलते मौसम में फ ल और सब्जियों का ज्यादा सेवन करना चाहिए, खासतौर पर हरी सब्जियों का। गाजर, मूली, टमाटर जैसी सब्जियां अधिक मात्रा में लेनी चाहिए क्योंकि इनमें एंटी ऑक्सिडेंट तत्व होते हैं, जो शरीर में जमे तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसके साथ ही फ लों में भी सेहत का राज छिपा होता है, जो शरीर को तरोताजा रखते हैं और शरीर को बीमारियों से बचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed