फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Changes were already decided on other posts including the Proctorial Board

Bareilly News: प्रॉक्टोरियल बोर्ड सहित अन्य पदों पर पहले से तय था बदलाव

Fri, 03 Apr 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 03 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Changes were already decided on other posts including the Proctorial Board
बरेली। बरेली कॉलेज में प्रॉक्टोरियल बोर्ड, डीएसडब्ल्यू सहित अन्य पदों पर बदलाव की कवायद 25 मार्च को ही शुरू कर दी गई थी। इसी क्रम में 30 मार्च को चीफ प्रॉक्टर डॉ. आलोक खरे, डीएसडब्ल्यू डॉ. बीनम सक्सेना व परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेंद्र सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। प्रवेश नियंत्रक प्रो. वंदना शर्मा व स्थापना प्रभारी डॉ. दयाराम भी पद से मुक्त हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि प्रबंध समिति के उच्च पदाधिकारी ही नई टीम लाने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

अब प्रो. वंदना शर्मा को स्थापना प्रभारी, डॉ. बीनम सक्सेना को प्रवेश व परीक्षा नियंत्रक, एमबी कलहंस को डीएसडब्ल्यू बनाए जाने की चर्चा है। प्राचार्य ने बृहस्पतिवार को भी इस मामले में प्रबंध समिति से चर्चा की। बताया जा रहा है कि प्रबंध समिति अब तक के कार्यों से खुश नहीं थी।
विज्ञापन


बुधवार की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को बरेली कॉलेज में शिक्षक संघ की बैठक हुई। इसमें सचिव प्रो. वीपी सिंह ने कहा कि संघ प्रो. आलोक खरे के साथ है। वह दोषियों को सजा दिलाने के लिए जिस हद तक जाना चाहेंगे, शिक्षक संघ उनका साथ देगा। इस दौरान शिक्षक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली कॉलेज के पूर्व चीफ प्रॉक्टर डॉ. आलोक खरे से हुई अभद्रता का मामला बृहस्पतिवार को भी चर्चा में रहा। कॉलेज प्रशासन मामले में सख्त कार्रवाई का दावा तो कर रहा है, लेकिन अब तक तहरीर भी नहीं दी गई है। प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने तहरीर देने की बात कही, लेकिन बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने कोई शिकायती पत्र मिलने से इन्कार किया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज की ओर से अपने स्तर से अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही गई है।

वहीं, प्रो. आलोक खरे ने उनके साथ प्राचार्य कक्ष में हुई अभद्रता को शिक्षक गुटों की साजिश बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ लोग नहीं चाहते थे कि मैं चीफ प्रॉक्टर पद पर रहूं। इसलिए मैंने 30 मार्च को ही इस पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बावजूद इस तरह की घटना हुई। इससे काफी ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed