फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Changes in one route of e-buses, six stoppages also increased

Bareilly News: ई-बसों के एक रूट में बदलाव, छह स्टॉपेज भी बढ़ाए गए

Sat, 10 Jan 2026 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Changes in one route of e-buses, six stoppages also increased
बरेली। शहर में संचालित हो रहीं ई-बसों के एक रूट में बदलाव किया गया है। इस रूट पर छह नए ठहराव स्थल (स्टॉपेज) तय किए गए हैं। शनिवार से नए रूट पर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इस बदलाव से शहर के ज्यादा लोगों को बस सेवा का लाभ मिल सकेगा। अब ई-बस से फीनिक्स मॉल, फन सिटी आना-जाना भी हो सकेगा।
विज्ञापन

सिटी बस सर्विसेज के तहत 25 ई-बसों का संचालन बरेली-मनौना, बरेली-शीशगढ़ और बरेली-शेरगढ़ रूटों पर किया जा रहा था। नवंबर मध्य में इन बसों का संचालन शहर की सीमा में शुरू कर दिया गया। यात्रियों की संख्या में गिरावट आई तो एक जनवरी से न्यूनतम किराया 12 से घटाकर पांच रुपये कर दिया गया। प्रबंध संचालक मनीषा दीक्षित ने बताया कि सर्वे के बाद छह और स्टॉपेज शामिल किए गए हैं। वीर सावरकर नगर और तुलाशेरपुर स्टॉपेज खत्म किए गए हैं।
विज्ञापन

नए रूट पर 10 बसों का संचालन किया जाएगा। इस रूट पर अन्य रूटों के मुकाबले ज्यादा यात्री मिल रहे हैं। न्यूनतम किराया घटाए जाने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ी है। नए रूट पर संचालन से आय में सुधार और सेवा को विस्तार मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

नए रूट पर अब यहां रुकेंगी बसें
स्वालेनगर से सौफुटा, पीलीभीत बाइपास होते हुए जंक्शन रूट पर बसें कर्मचारीनगर, भास्कर हॉस्पिटल, वसंत बिहार चौराहा, इज्जतनगर तिराहा, आईवीआरआई, टूलिप, डेलापीर चौराहा, कुर्मांचल नगर, एयरफोर्स स्टेशन, बैरियर टू चौकी, फन सिटी, फीनिक्स मॉल, महानगर कॉलोनी, सौफुटा रोड तिराहा, संजयनगर, सुरेश शर्मा नगर, डोहरा रोड, रुहेलखंड विवि, बीसलपुर चौराहा, सतीपुर चौराहा, सेटेलाइट बस अड्डा, खुर्रम गौटिया, बियावानी कोठी, गांधी उद्यान, प्रभा टॉकीज, चौकी चौराहा, कलक्ट्रेट पर ठहराव लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed