फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Change in timing of six trains for operation of Vande Bharat between Lucknow-Dehradun

Vande Bharat: नहीं थमेगी वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार, छह ट्रेनों का समय बदला

Thu, 21 Mar 2024 10:08 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Mar 2024 10:08 AM IST
सार

बरेली होकर देहरादून-लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 26 मार्च से शुरू हो रहा है। इसके संचालन के लिए छह ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन
Change in timing of six trains for operation of Vande Bharat between Lucknow-Dehradun
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ-देहरादून-लखनऊ 22545/22546 वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के लिए रेलवे ने छह ट्रेनों के आवागमन के समय में मामूली बदलाव किया है। ये सभी ट्रेनें बरेली होकर गुजरती हैं। वंदे भारत का संचालन सोमवार को छोड़कर 26 मार्च से सप्ताह में छह दिन किया जाएगा।

विज्ञापन


मुजफ्फरपुर से 25 मार्च को चलने वाली 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस और गोरखपुर से 27 मार्च को चलने वाली 15005 गोरखपुर-देहरादून द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस हरिद्वार स्टेशन पर अब दोपहर 12 बजे के स्थान पर 11:50 बजे पहुंच कर यहां से 11:58 बजे छूटेगी और देहरादून दोपहर 2:05 बजे के स्थान पर 2:15 बजे पहुंचेगी। 
विज्ञापन


15656 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस 27 मार्च को और कटरा से और 22552 जालंधर-दरभंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस 31 मार्च को लक्सर स्टेशन से दोपहर 3:34 के स्थान पर 3:27 बजे पहुंचकर 3:29 बजे छूटेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद विहार से 26 मार्च को चलने वाली 15060 आनंद विहार-लालकुआं द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस अमरोहा स्टेशन पर 4:29 बजे के स्थान पर 4:49 बजे पहुंच कर 4:51 बजे छूटेगी। 

आनंद विहार से 26 मार्च को चलने वाली 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस आनंद विहार से दोपहर 2:50      बजे के स्थान पर 2:35 बजे चलेगी और 5:45 बजे के स्थान पर 5:22 बजे मुरादाबाद जंक्शन पहुंचेगी।

बदले रूट से चलाई जाएंगी लंबी दूरी की चार ट्रेनें
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के बाराबंकी-अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद खंड के जाफरगंज-अकबरपुर स्टेशन के बीच दोहरीकरण कार्य के कारण बरेली होकर गुजरने वाली चार ट्रेनों का संचालन बदले रूट से किया जाएगा। अमृतसर से 20 मार्च को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, अजमेर से 19 और 21 मार्च को चलने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस, अमृतसर से 20 मार्च को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष ट्रेन परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जाएंगी। जयनगर से 22 मार्च को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष ट्रेन परिवर्तित मार्ग छपरा-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed