फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Change after 30 years... Gajendra Tomar becomes District Secretary of Athletics Association

Bareilly News: 30 साल बाद बदलाव... गजेंद्र तोमर बने एथलेटिक्स संघ के जिला सचिव

Wed, 18 Dec 2024 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Change after 30 years... Gajendra Tomar becomes District Secretary of Athletics Association
- साहिबे आलम को कोर्ट से सजा होने के बाद संघ ने लिया फैसला
विज्ञापन

बरेली। 30 साल बाद एथलेटिक्स संघ में बदलाव हुआ है। साहिबे आलम को दुष्कर्म की कोशिश के मामले में कोर्ट से सात साल की सजा होने के बाद अब उप्र एथलेटिक्स संघ ने गजेंद्र तोमर को जिला सचिव बनाया है। पूर्व महापौर डॉ. आईएस तोमर को अध्यक्ष, यशपाल सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय कश्यप, पंकज कुमार को संयुक्त सचिव और नरेश कुमार उर्फ राजा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।


10 साल पहले गजेंद्र तोमर ने ही साहिबे आलम के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसके बाद संघ दो धड़ों में बंट गया था। 20 साल तक लगातार स्टेडियम में प्रशिक्षण देने वाले साहिबे आलम को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। यह लड़ाई काफी लंबी चली थी। सीनियर खिलाड़ियों सतवीर, संजू व अन्य लोगों ने गजेंद्र तोमर का साथ दिया था। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव समेत अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नवीन चौधरी ने गजेंद्र तोमर को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed