फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chances of strong rain provided the winds stop

तेज बारिश के आसार बशर्ते हवाएं ठहर जाएं

Mon, 29 Jun 2020 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Chances of strong rain provided the winds stop
रविवार को उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बादलों को बरसने से रोक रही हैं हवाएं, लगातार बढ़ रही है उमस

विज्ञापन
बरेली। आसमान पर छाए बादल तेज हवाओं की वजह से नहीं बरस पा रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक हवा की रफ्तार कम हुई तो अगले चार दिनों तक तेज बारिश हो सकती है लेकिन हवाओं के साथ अगर धूप खिलती रही तो उमस और बढ़ेगी। रविवार को भी दिन भर तेज धूप की वजह से तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की बढ़त और हो गई।
रविवार देर रात उमस हावी होने से रात में ही बारिश की उम्मीद लोगों ने लगा रखी थी। मगर बारिश न होने से रात में लोगों को सुकून की नींद तक मयस्सर नहीं हो सकी। सुबह से लेकर शाम तक तेज धूप हावी होने से रविवार को भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी। वहीं न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़त होने से कूलर और पंखे भी उमस से लोगों को राहत नहीं दिला सके।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, शनिवार की रात बारिश की उम्मीद थी, मगर देर रात हवा की दिशा पश्चिम-उत्तर पश्चिम से पूर्व उत्तर-पूर्व होने से बादलों का जमावड़ा नहीं लग सका। लिहाजा, बारिश भी नहीं हुई। रविवार सुबह हवा की दिशा बदलने से आसमान साफ होने से तेज धूप और उमस से पूरे दिन लोग बेहाल रहे। उन्होंने बारिश के अनुकूल मौसम बनते ही कुछ दिन तक राहत की उम्मीद जताई है। रविवार को तापमान अधिकतम 38.0 डिग्री और न्यूनतम 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed