फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Champions who beautify the city will be honored

Bareilly News: शहर को सुंदर बनाने वाले चैंपियंस का होगा सम्मान

Fri, 20 Sep 2024 04:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 20 Sep 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Champions who beautify the city will be honored
बरेेली। शहर को सुंदर बनाने में योगदान करने वाले चैंपियंस का सम्मान होगा। स्वच्छता पखवाड़े के तहत निगम की ओर से क्लीन मोहल्ला-क्लीन वार्ड अभियान शुरू किया जाएगा। महापौर व नगर आयुक्त दोनों ने शहरवासियों से इसमें प्रतिभाग करने की अपील की है।
विज्ञापन

महापौर उमेश गौतम ने बताया कि कचरा प्रबंधन के लिए नगर निगम कई स्तर पर प्रयास कर रहा है। इसमें स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छता पखवाड़ा, क्लीन मोहल्ला-क्लीन वार्ड जैसे अभियान शामिल हैं। इन अभियानों का दो अक्तूबर को समापन होगा। इसमें कचरे से खाद बनाने वाले, अपने अपार्टमेंट, मोहल्ले, गली के लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने वाले नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने भी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की है। बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त ने नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे सफाई अभियान का निरीक्षण भी किया। उन्होंने रोड किनारे से कूड़ा उठाने और नालियों की सफाई कराने की हिदायत दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed