{"_id":"68ec1158cc165b5a950c3d77","slug":"challans-have-increased-exponentially-arbitrariness-is-trampling-on-traffic-rules-bareilly-news-c-4-vns1074-744612-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बेतहाशा बढ़े चालान, यातायात नियमों को रौंद रही मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बेतहाशा बढ़े चालान, यातायात नियमों को रौंद रही मनमानी
विज्ञापन
हेलमेट नहीं लगा रहे दोपहिया सवार, सीट बेल्ट के बिना दौड़ा रहे कार
बरेली। हमारी मनमानी यातायात नियमों पर भारी पड़ रही है। चालान की संख्या में हो रही बेतहाशा वृद्धि इसकी पुष्टि कर रही है। संबंधित विभागों की ओर से समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के दावे कागजी साबित हो रहे हैं। परिवहन विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो बीते साल अगस्त के सापेक्ष इस साल अगस्त में चालान की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है।
अगस्त 2024 में हेलमेट के बिना दोपहिया चलाने के मामले में 379 चालान काटे गए थे। अगस्त 2025 में यह आंकड़ा 1,462 जा पहुंचा। इसी तरह सीट बेल्ट के बिना कार चलाने का आंकड़ा 41 से बढ़कर 243 जा पहुंचा। रॉन्ग साइड वाहन चलाने पर बीते साल अगस्त में 86 चालान हुए थे। इस साल अगस्त में इनकी संख्या 277 पहुंच गई है। इसी तरह वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर चालान का आंकड़ा 41 से बढ़कर 136 पर पहुंच गया है।
वार्षिक आंकड़ों की बात करें तो वर्ष 2024 में हेलमेट के बिना 4915 दोपहिया सवारों के चालान हुए थे। इस साल अगस्त तक ही यह आंकड़ा 6481 जा पहुंचा है। इसी तरह सीट बेल्ट नहीं लगाने पर चालान का आंकड़ा 426 से 1025 तक पहुंच गया है। रॉन्ग साइड के चालान 638 से बढ़कर 844 वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के मामले 300 से बढ़कर 405 तक पहुंच गए हैं। यह हाल तब है, जबकि वर्ष के पांच माह अभी बाकी हैं। संवाद
विज्ञापन
--
यातायात नियमों का पालन जरूरी है। इसको लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस से बात कर जल्द ही संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई भी की जाएगी। - प्रणव झा, आरटीओ प्रवर्तन