फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Challan issued for parking the vehicle haphazardly

Bareilly News: बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े होने पर काटा चालान

Sat, 22 Feb 2025 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Challan issued for parking the vehicle haphazardly
दुनका। धनेटा-शीशगढ़ रोड पर दुनका बस स्टैंड पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े करने पर कई वाहनों के चालान काट दिए गए। इससे यहां अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

दरअसल, दुनका बस स्टैंड पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े किए गए थे। इसकी शिकायत कई दिनों से मिल रही थी। जहां-तहां वाहन खड़े कर इधर-उधर घूम रहे दर्जनों लोगों के वाहनों का दुनका चौकी इंचार्ज ने चालान काट दिया। लोगों का कहना था कि बेतरतीब वाहन खड़े होने से दुनका में आए दिन जाम लग रहा था। समझाने के बाद भी वाहन चालक नहीं मान रहे थे। इससे सड़क पर लंबा जाम लगता था। पुलिस ने आटो एवं दर्जनों बाइकों का चालान किया है।

चौकी इंचार्ज दुनका रामपाल सिंह ने बताया कि चेतावनी देते हुए कहा कि वाहन चालकों ने फिर से बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े किए तो इस प्रकार की कार्रवाई दोबारा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed