फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chairperson Shahlah Tahir filed the surrender in the court

चेयरपर्सन शहला ताहिर ने कोर्ट में सरेंडर को दी अर्जी

Tue, 19 Dec 2017 01:38 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Tue, 19 Dec 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
Chairperson Shahlah Tahir filed the surrender in the court
श्‍ाहलाता‌िहहिर
 नगर परिषद चुनाव में मतदान के दौरान पथराव करने के मामले में नामजद चेयरपर्सन शहला ताहिर ने कोर्ट में सरेंडर के लिए अर्जी दी है। शहला ने अपने वकील के माध्यम से मुंसिफ  कोर्ट में दी अर्जी में इस मामले में वांछित अपने 15 समर्थकों के भी समर्पण करने की बात कही है। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए 21 दिसंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन

नवाबगंज नगर परिषद से अध्यक्ष पद पर शहला ताहिर के मुकाबले भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर की अनुज वधू प्रेमलता राठौर भी चुनाव लड़ी थीं। मतदान के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ स्टैंडर्ड मॉरल स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर जायजा लेने गए थे। उसी दौरान बसपा प्रत्याशी शहला ताहिर और उनके समर्थकों ने पथराव कर दिया था। इसमें भाजपा समर्थक विजय राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले की रिपोर्ट विजय राठौर की ओर से शहला ताहिर, उनके पति डॉ. मोेहम्मद ताहिर समेत 27 नामजद और पचास अज्ञात लोगों के खिलाफ  थाना नवाबगंज में दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले में एक नामजद समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि शहला ताहिर और उनके पति समेत बाकी अभियुक्त फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। सोमवार को शहला ताहिर समेत 16 लोगों ने वकील के जरिये मुंसिफ  कोर्ट में सरेंडर की अर्जी दी है। इस पर 21 दिसंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed