फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chairman of the Board of Revenue come Bareilly

बरेली आए राजस्व परिषद के अध्यक्ष

Mon, 08 Feb 2016 01:19 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 08 Feb 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Chairman of the Board of Revenue come Bareilly
बरेली। राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता देर शाम बरेली आ गए। उन्होंने सर्किट हाउस में कमिश्नर प्रमांशु कुमार और डीएम के साथ औपचारिक बैठक की। इस दौरान मंडल के राजस्व मामलों पर चर्चा हुई, विस्तार से समीक्षा सोमवार को कमिश्नरी में होगी। फिलहाल उन्होंने इतना ही कहा कि नई राजस्व संहिता किसान तथा ग्रामीणों के लिए लाभ प्रद होगी। इस संहिता के लागू होने से राजस्व वादों में कमी आएगी। क्योंकि इसमें खाता धारकों के हिस्सों का स्पष्ट उल्लेख होगा। अध्यक्ष ने म़ंडल के जिलों और तहसीलों के बारे में संक्षिप्त जानकारी की। इसके बाद आईजी विजय सिंह मीना के आवास पर पहुंचे। कुछ समय बाद वह सर्किट हाउस आ गए।
विज्ञापन

रविवार को पूरे दिन राजस्व परिषद अध्यक्ष के दौरे के मद्देनजर कमिश्नरी और कलक्ट्रेट में दिन पर तैयारी होती रहीं। डीएम और एडीएम (प्रशासन) ने तैयारियों का जायजा लिया। लंबे अर्से के बाद राजस्व परिषद अध्यक्ष का बरेली दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसीलिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। राजस्व परिषद के अध्यक्ष सोमवार को कमिश्नरी में मंडल के डीएम तथा राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। उसके बाद कलक्ट्रेट का निरीक्षण करेंगे। यहां पर भी वह डीएम, एडीएम तथा तहसीलदारों के साथ राजस्व के न्यायिक कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed