{"_id":"579baeec4f1c1b1c1521e9b7","slug":"chairman-dcb-test-of-faith-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीबी चेयरमैन के विश्वास की परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीबी चेयरमैन के विश्वास की परीक्षा आज
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sat, 30 Jul 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) के चेयरमैन वीरेंद्र गंगवार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर शनिवार को 11 बजे बैठक होगी। 13 सदस्यों के इस बोर्ड में अध्यक्ष को हटाने के लिए नौ सदस्यों की जरूरत है। इसीलिए देर रात तक नौ सदस्यों को जुटाने की कवायद होती रही। इस बैठक के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने कड़े सुरक्षा इंतजाम कि ए हैं। बैंक परिसर में सीओ की मौजूदगी में पुलिस और पीएसी तैनात रहेगी।
डीसीबी चेयरमैन वीरेंद्र गंगवार को हटाने के लिए एक महीने से चल रहे सपा के अभियान का नेतृत्व पूर्व मंत्री भगवत सिंह गंगवार कर रहे हैं। उनकी ओर से कोशिश है कि अविश्वास प्रस्ताव की बैठक में कम से कम नौ सदस्य मौजूद रहें और वह अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करें। वहीं दूसरी ओर मौजूदा अध्यक्ष वीरेंद्र गंगवार की ओर से रात भर कोशिश होती रही कि बैठक में सदस्य नौ से कम रह जाएं, ताकि अविश्वास प्रस्ताव गिर जाए। बता दें कि ढाई महीने पहले डीसीबी चेयरमैन वीरेंद्र गंगवार ने बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी और अब उन्हें नवाबगंज से बसपा प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है।
कोट
‘कोशिश होगी कि अविश्वास प्रस्ताव पास न हो। हालांकि सपा के दिग्गज नेता सत्ता का दुरुपयोग करके सदस्यों को प्रभावित कर रहे हैं।’ वीरेंद्र गंगवार, अध्यक्ष डीसीबी
विज्ञापन
‘अविश्वास प्रस्ताव पर शनिवार को एसडीएम फरीदपुर पुष्पा देवरार की अध्यक्षता में बैठक होगी। सभी को हाथ उठाकर पक्ष या विपक्ष में मतदान करना होगा।’ वीर विक्रम सिंह, जिला सहायक निबंधक (सहकारिता)