फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chairman abused with casteist slur, said- I will create situation like Bangladesh

Bareilly News: चेयरमैन ने दी जातिसूचक गालियां, बोले-बांग्लादेश जैसे हालात बना दूंगा

Wed, 14 Aug 2024 03:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 14 Aug 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Chairman abused with casteist slur, said- I will create situation like Bangladesh
आंवला। नगर पालिका आंवला के चेयरमैन और आंवला लोकसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी रहे आबिद अली पर सफाई कर्मी की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना भी इस विवाद में कूद पड़े हैं। ऐसे में नगर का सियासी तापमान बढ़ गया है।
विज्ञापन

किला बजरिया निवासी सफाई कर्मचारी की पत्नी का आरोप है कि उसके घर के सामने दूसरे समुदाय के लोग ठेला-खोमचा लगाते हैं। इससे परेशानी होती है। इसकी शिकायत करने वह चेयरमैन के पास पहुंची तो उन्होंने उसे धमकाया। जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया और धमकी दी कि वह बांग्लादेश जैसे हालात पैदा कर देंगे। आरोप है कि उसके पति को नौकरी से भी निकाल दिया। सोमवार को चेयरमैन कुछ लोगों के साथ उसके घर आए और वहां भी धमकाया।
विज्ञापन

मंगलवार को सफाई कर्मचारी की पत्नी रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची तो पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना भी वहां पहुंच गए। महिला ने कार्रवाई न होने पर पलायन की धमकी दी तो पूर्व चेयरमैन ने मामले में कार्रवाई की मांग की। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि पालिका में ठेका कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। उनके खिलाफ अगर जमीन कब्जाने का आरोप सिद्ध होता है तो वह राजनीति छोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जांच में घटना असत्य पाई गई है। निर्माणाधीन नाले को लेकर विवाद है। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। - सिद्धार्थ तोमर, इंस्पेक्टर आंवला

---
आरोप निराधार हैं। मैं इलाहाबाद आया हूं। मेरे घर व पालिका कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज की जांच से सब साफ हो जाएगा। पूर्व चेयरमैन अब तक अपनी हार को पचा नहीं पाए हैं। मेरे कार्यकाल में पूर्व चेयरमैन पालिका की जमीन नहीं कब्जा पा रहे। इसी कारण राजनीतिक खेल खेल रहे हैं। - आबिद अली, चेयरमैन
---
मामला संज्ञान में आया है। सभी पहलुओं की जांच कराई जा रही है। जांच में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। - मानुष पारीक, एसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed