{"_id":"6619b565ae1a6960720d13d4","slug":"chain-snatching-from-excise-inspectors-wife-in-posh-area-bareilly-news-c-4-bly1015-381058-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: बरेली के पॉश इलाके में आबकारी दरोगा की पत्नी से चेन स्नैचिंग, कैमरे में कैद हुए बाइक सवार बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बरेली के पॉश इलाके में आबकारी दरोगा की पत्नी से चेन स्नैचिंग, कैमरे में कैद हुए बाइक सवार बदमाश
Sat, 13 Apr 2024 11:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 11:25 AM IST
सार
बरेली के पॉश इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने दरोगा की पत्नी के गले से सोने की चेन तोड़ ली और फरार हो गए। वारदात के बाद भागते बदमाश सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गए। फुटेज की मदद से पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुए बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के चौकी चौराहे से अय्यूब खां चौराहे की ओर मॉर्निंग वॉक कर रहीं आबकारी विभाग के दरोगा की पत्नी चेन स्नैचिंग का शिकार हो गईं। बाइक सवार दो लड़के चेन लूटकर चौपुला की ओर फरार हो गए। जिनकी आखिरी लोकेशन कर्मचारी नगर तक ट्रेस कर ली गई। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
आबकारी उप निरीक्षक अरविंद कुमार तिवारी फिलहाल गोरखपुर में तैनात हैं। उनका परिवार शहर में अय्यूब खां चौराहे के पास रहता है। इन दिनों अरविंद भी अवकाश पर घर आए हुए हैं। उनकी पत्नी कमलेश तिवारी शुक्रवार सुबह करीब सवा सात बजे मॉर्निंग वॉक को निकली थीं। चौकी चौराहे से होकर वह वापस जा रहीं थीं। इसी दौरान पंजाब नेशनल बैंक के सामने बाइक सवार दो लड़के आए और गले से सोने की चेन खींचकर फरार हो गए। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग आए पर तब तक आरोपी भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के कैमरों से बाइक ट्रेस
वारदात के बाद इंस्पेक्टर कोतवाली डीके शर्मा और उनकी टीम ने कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इनसे बात न बनी तो स्मार्ट सिटी के कैमरों की मदद ली। इसमें आरोपियों की कद काठी से लेकर कुछ हद तक चेहरे पहचान में आ गए हैं। नंबर प्लेट हटा रखी थी। पता लगा है कि चौपुला पुल व किला रोड होकर ये कर्मचारी नगर की ओर गए हैं।
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि आरोपियों व बाइक के फोटो स्मार्ट सिटी के उच्च क्षमता वाले कैमरों से देखे जा रहे हैं। जल्दी ही लुटेरों का पता लगा लिया जाएगा। पुलिस की टीमें कई जगह दबिश दे रहीं हैं।