{"_id":"6a8f3a784a1ab5421005060a","slug":"chadar-poshi-procession-taken-out-from-dargah-sharafat-miyan-bareilly-news-c-4-bly1015-954136-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दरगाह शराफत मियां से निकला चादरपोशी जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दरगाह शराफत मियां से निकला चादरपोशी जुलूस
Thu, 27 Aug 2026 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। उर्स-ए-शराफती के अगले दिन ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर परंपरागत रूप से बुधवार को खानकाह-ए-सकलैनिया शराफतिया से चादरपोशी का जुलूस निकाला गया। इसमें शहर और दूर-दराज से पहुंचे हजारों अकीदतमंदों की शिरकत रही। जुलूस के हजरत शाह मोहम्मद बशीर मियां की दरगाह पहुंचने पर चादरपोशी की गई।
यह जुलूस सज्जादानशीन शाह मोहम्मद गाजी मियां की सरपरस्ती व कयादत में शाहबाद स्थित खानकाह-ए-सकलैनिया शराफतिया से रवाना हुआ। गुलाब नगर स्थित हजरत शाह मोहम्मद बशीर मियां की दरगाह पर पहुंचकर गाजी मियां ने चादरपोशी व गुलपोशी की। फातिहाख्वानी की गई। जायरीन और अकीदतमंदों को हुजूर नबी-ए-करीम व सिलसिले के बुजुर्गों से मंसूब पाकीजा तबर्रुकात की जियारत कराई गई।
जुलूस-ए-मोहम्मदी के रूप में खानकाह पहुंचे काफिला
चादरपोशी की रस्म के बाद मोहल्ला गुलाबनगर स्थित दरगाह हजरत बशीर मियां से परंपरानुसार जुलूस-ए-मोहम्मदी का आगाज हुआ। सज्जादानशीन गाजी मियां ने घोसियान मस्जिद से बग्गी पर सवार होकर जुलूस की शुरुआत की। यह जुलूस गुलाबनगर, बानखाना, कोहाड़ापीर, नैनीताल रोड और कुतुबखाना होते हुए दरगाह शाह शराफत मियां पर पहुंचकर संपन्न हुआ। रास्ते में जगह-जगह स्वागत करने के साथ ही सबील भी लगाई गई। अल्हाज सादकैन मियां, हाफिज गौसी मियां, मौलाना रुम्मान कादरी, मुर्तुजा सकलैनी, इंतिखाब सकलैनी, हमजा सकलैनी आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।