{"_id":"684bf01c77968e701a0c6ad7","slug":"chaat-vendor-dies-after-being-hit-by-a-high-speed-crane-in-bareilly-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तेज रफ्तार क्रेन की टक्कर से चाट विक्रेता की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तेज रफ्तार क्रेन की टक्कर से चाट विक्रेता की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Fri, 13 Jun 2025 03:02 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 13 Jun 2025 03:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के कलापुर निवासी 50 वर्षीय छोटेलाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम हाउस पर छोटेलाल के बेटे राजीव ने बताया कि उनके पिता शाम को थैला लेकर कहीं जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार क्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में छोटेलाल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मौके से भाग रहे क्रेन चालक को लोगों ने पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। छोटेलाल की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा है। परिवार की आजीविका के लिए छोटेलाल सड़क किनारे चाट का ठेला लगाते थे।
विज्ञापन