फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Central GST raids JJ Enterprises investigates income and expenditure documents in Bareilly

UP: बरेली में जेजे इंटरप्राइजेज पर सेंट्रल जीएसटी का छापा, तीन गाड़ियों से पहुंचे 12 अफसर, दस्तावेज खंगाले

Thu, 21 Aug 2025 09:30 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Aug 2025 09:30 AM IST
सार

बरेली में सेंट्रल जीएसटी की एंटी एवेजन टीम ने बुधवार को पीवीसी पैनल का काम करने वाले व्यापारी के ऑफिस व घर दोनों जगह एक साथ छापा मारा। आय-व्यय से संबंधित दस्तावेज खंगाले। 

विज्ञापन
Central GST raids JJ Enterprises investigates income and expenditure documents in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe

विस्तार

बरेली में सेंट्रल जीएसटी की एंटी एवेजन टीम बुधवार दोपहर तीन गाड़ियों से माधोबाड़ीगंज स्थित जेजे इंटरप्राइजेज पहुंची। टीम में शामिल 12 अफसरों ने पहुंचते ही कारोबारी अनिल गर्ग के ऑफिस व घर पर आय-व्यय से संबंधित दस्तावेज की जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी होते ही अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रस्तोगी के नेतृत्व में व्यापारी अभय अग्रवाल, मुकेश सिंघल, योगेश सक्सेना, अरुण भसीन समेत अन्य व्यापारी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


टीम के अधिकारियों ने व्यापार मंडल से कहा कि अनिल को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी। जो दस्तावेज मांगे गए है व्यापारी उन्हें उपलब्ध करा रहे है। देर रात तक टीम दोनों जगह जांच करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि अनिल गर्ग पीवीसी पैनल के बड़े कारोबारी है, उनका माल शहर के अलावा अन्य जगह भी जाता है। टीम कर चोरी की आशंका के चलते जांच कर रही है।

Trending Videos

दो सराफा प्रतिष्ठानों पर डीआरआई ने खंगाले अभिलेख
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने बुधवार को आलमगिरीगंज और साहूकारा के दो सराफा कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। गहनों की खरीद-बिक्री के दस्तावेज खंगाले। दावा है कि छानबीन में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। 

सराफा कारोबारियों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर साहूकारा के गणेश सावंत और आलमगिरीगंज के संजय खंडेलवाल के प्रतिष्ठानों पर डीआरआई की अलग-अलग टीमें पहुंचीं। प्रत्येक टीम में छह सदस्य थे और इनके पास प्रतिष्ठान का सर्च वारंट था। देर रात तक टीमों ने सोने-चांदी के बिस्किट, गहने आदि की खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड खंगाले। 

बरेली सराफा ज्वेलर्स एंड बुलियन एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल मिंटू के मुताबिक डीआरआई की कार्रवाई की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। टीम से व्यापारी का उत्पीड़न नहीं करने की बात कही। टीम ने जो दस्तावेज, स्टॉक मांगे उसे गणेश सावंत ने उपलब्ध कराए। टीम ने कोई गड़बड़ी नहीं मिलने की बात कही है। दूसरी टीम आलमगिरीगंज पहुंची। प्रतिष्ठान मालिक के मौके पर मौजूद नहीं होने की सूचना है। टीम के बरेली में मौजूद रहने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed