{"_id":"65ac3fcf32728a79300ac154","slug":"center-of-bams-changed-examination-will-be-held-in-constituent-college-bareilly-news-c-4-noi1138-328711-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बीएएमएस का बदला गया केंद्र, संघटक कॉलेज में होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बीएएमएस का बदला गया केंद्र, संघटक कॉलेज में होगी परीक्षा
Sun, 21 Jan 2024 03:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शनिवार को बीएएमएस परीक्षा के लिए बनाए गए रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय गजरौला, अमरोहा केंद्र निरस्त कर दिया है। इसके स्थान पर राजकीय संघटक कॉलेज हसनपुर, अमरोहा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के अनुसार बीएएमएस पाठ्यक्रम की द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ष की मुख्य व पूरक परीक्षा केंद्र रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय को निरस्त कर दिया गया है। केंद्र में बदलाव तकनीकी कारणों से किया गया है। ताकि परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़ा। अब 23 जनवरी को होने वाली परीक्षाएं राजकीय संघटक कॉलेज हसनपुर अमरोहा पर होगी। इसलिए रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय से विवि की ओर से प्रेषित गोपनीय सामग्री और अभिलेख प्राप्त कर 23 से संबंधित कॉलेज में परीक्षाएं केंद्र पर संपादित कराई जाएंगी। साथ ही शनिवार को हुई बीएएमएस तृतीय प्रोफेशनल की स्वास्थ्यवृत्त- प्रथम की परीक्षा अपरिहार्य कारणों से निरस्त की गई है। इसकी तिथि व पाली का समय अलग से घोषित किया जाएगा। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
27 तक भरे जा सकेंगे एमएससी कृषि के प्रवेश फॉर्म
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एमएमसी कृषि पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की तिथि जारी की है। इसमें प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रारंभिक तारीख 21 जनवरी और प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 27 निर्धारित की गई है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पीएम गति शक्ति पोर्टल के लिए नामित किया नोडल
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पीएम गति शक्ति पोर्टल पर कॉलेजों की जानकारी अपलो़ड करने के लिए उपकुलसचिव को नोडल अधिकारी नामित किया है। कुलसचिव अजय कृष्ण यादव के अनुसार शिक्षा निदेशक (उच्च शिक्षा) डिग्री विकास अनुभाग प्रयागराज से प्राप्त पत्र में कहा गया है कि पीएम गति शक्ति पोर्टल पर उच्च शिक्षा विभाग के अधीन सभी राजकीय, अशासकीय और स्ववित्तपोषित कॉलेजों की सूचना अपलोड व अपडेट नहीं है। विवि व कॉलेजों की सूचना पोर्टल पर अपलोड व अपडेट करने के लिए नोडल अधिकारी नामित करने के लिए निर्देशित किया जाए। इसी क्रम में विवि के क्षेत्रांतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों की सूचना पोर्टल पर अपलोड करने के लिए उप कुलसचिव (संबद्धता) सुनीता यादव को नोडल अधिकारी नामित किया है। संवाद