फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   celebration of lohri in city

कुड़ियां दी लोहड़ी आई... बंदों सब खुशियों ते जशन मना लो

Fri, 14 Jan 2022 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
celebration of lohri in city
दरगाह मन्दिर पर लोहड़ी पर प्रसाद चढाते श्रद्धालु ।
बरेली। लोहड़ी शहर भर में जोशोखरोश के साथ मनाई गई। हालांकि कोराना की वजह से कहीं कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। मंदिरों में जहां लोहड़ी प्रज्वलित कर सांकेतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। घरों में जरूर लोगों ने परिवार के साथ मस्ती भरे माहौल में लोहड़ी मनाई।
विज्ञापन

लोहड़ी पर सुंदरी मुंदरिये हो तेरा कौन विचारा हो, दूल्हा भट्टी वाला हो और कुड़ियां दी लोहड़ी आई, बंदों सब खुशियां ते जशन मना लो... जैसे लोक गीत गूंजते रहे। भांगड़ा और गिद्दा की भी धूम रही। राजेंद्र नगर के श्री बांके बिहारी और नीलकंठ मंदिर में सामूहिक रूप से लोहड़ी जलाई गई। सैकड़ों लोगों ने जलती लोहड़ी में मक्का रेवड़ी, मूंगफली डालकर अरदास की। पूरा साल सबके लिए मंगलमय हो, इस कामना के साथ नाच-गाकर लोहड़ी का आनंद लिया। जलती लोहड़ी की परिक्रमा के के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान संजय अरोड़ा, पवन अरोड़ा, शशि शर्मा, एनके सिंह, सतीश चंद्र सक्सेना, राजीव रहेजा, विशाल कपूर, राजन कपूर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

मॉडल टाउन के श्री हरि मंदिर में भी लोहड़ी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। लोहड़ी जलाकर पूजा अर्चना की गई। भजन संध्या में ‘फूलों से सज रहे हैं श्री वृंदावन बिहारी..’, ‘तेरी गलियों का आशिक हूं तू एक नगीना है..’, ‘रंग क्या देखू तेरा दीदार ही काफी है..’, ‘बिगड़ी बना देगी चरण रज राधा प्यारी..’ जैसे भजनों पर भक्तजन मंत्रमुग्ध हो गए। अध्यक्ष सतीश खट्टर, उपाध्यक्ष सुशील कुमार, सचिव रवि छाबड़ा, संजय आनंद, रेनू छाबड़ा, कंचन अरोड़ा, नेहा आनंद, नीलम लुनियाल आदि मौजूद रहे। प्रेमनगर की अशोका एनेक्सी सोसाइटी में भी लोहड़ी मनाई गई। इसमें मुकेश अरोड़ा, दिनेश अरोड़ा, रिंपल अरोड़ा, कीर्ति अरोड़ा, कंचन रानी, परवीन आनंद, हर्षिका, संचिका, इशिका आदि शामिल हुए। कई गुरुद्वारों में भी लोहड़ी का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed