{"_id":"5e0901a18ebc3e87a10e03e4","slug":"celebration-new-year-bareilly-news-bly3899002131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के जश्न में सुरूर और स्वाद पर भारी मंगलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के जश्न में सुरूर और स्वाद पर भारी मंगलवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्लब और होटलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में नॉनवेज के बजाय वेज पकवानों की है लंबी लिस्ट
बरेली। 2019 की विदाई के जश्न पर इस बार मंगलवार भारी पड़ गया है। बजरंग बली के पीने-खाने वाले भक्तों में मायूसी का माहौल है तो होटलों और क्लबों का हाल कुछ अलग नहीं है। रंगारंग कार्यक्रमों की तमाम प्लानिंग की जा रही है लेकिन इसमें नॉनवेज और शराब को कितना और कहां तक सेट किया जाए, यह तय करना मुश्किल पड़ रहा है। ज्यादातर होटलों-क्लबों में आयोजकों ने नॉनवेज के साथ शराब का कोटा सीमित कर दिया है। इसके उलट वेज पकवानों का मेन्यू लंबा हो गया है। चाइनीज के साथ गुजराती-पंजाबी और राजस्थानी डिश से भरपाई की कोशिश की जा रही है।
31 जनवरी को छह साल बाद फिर मंगलवार पड़ रहा है। ऐन मौके पर इस तरफ ध्यान जाने के बाद जश्न की तैयारी कर रहे तमाम लोगों के साथ आयोजकों का जोश भी कुछ हद तक ठंडा पड़ गया है। होटलों और क्लबों में नए साल की पार्टी के आयोजकों के मुताबिक नॉनवेज और शराब के शौकीनों में भी उन लोगों की तादाद अच्छी-खासी है जो मंगलवार को भगवान बजरंग बली का दिन मानकर इन दोनों चीजों को हाथ तक नहीं लगाते। लिहाजा पिछले सालों की तरह इस बार शराब और नॉनवेज दोनों की खपत काफी कम रहने की उम्मीद है। इस वजह से पार्टी के लिए शराब का कोटा घटाकर कम कर दिया गया है। नॉनवेज के आयटम पार्टी में रहेंगे लेकिन उनकी भी क्वांटिटी कम कर दी गई है। वेज आयटम बढ़ाकर इसकी भरपाई की कोशिश की जा रही है।
बरेली क्लब के डायरेक्टर राजा चावला ने बताया कि क्लब के काफी मेंबर मंगलवार को नॉनवेज और शराब का परहेज करने वाले हैं। इसलिए नए साल की पार्टी में इस बार चाइनीज, साउथ, राजस्थानी, गुजराती और पंजाबी आयटम बढ़ाए गए हैं। होटल पंचम की डायरेक्टर पूजा बिग ने भी पार्टी में अनलिमिटेड वेज स्नैक्स रहने का दावा करते हुए नॉनवेज और ड्रिंक्स की खपत कम रहने की संभावना जताई। कई और होटलों और रेस्त्रां में भी नए साल की पार्टी मंगलवार को ध्यान में रखकर प्लान की गई है। नए साल की पार्टी में नॉनवेज बिकने की उम्मीद लगाए बैठे दुकानदारों के चेहरे पर भी मायूसी झलकने लगी है।