फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Celebrated the victory of BJP candidate Chhatrapal Gangwar

Bareilly News: भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार की जीत पर बांटी मिठाइयां

Wed, 05 Jun 2024 04:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the victory of BJP candidate Chhatrapal Gangwar
बरेली लोस सीट से भाजपा प्रत्याशी के जीतने पर एक-दूसरे मिठाई ​खिलाते लोग।
मीरगंज। बरेली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार के विजयी होने पर मीरगंज में भाजपाइयों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

मीरगंज में पराग डेयरी के पास जुटे ओमपाल गंगवार, जग्गू कुर्मी, भगवान सिंह गंगवार, करनपाल सिंह समेत कई लोग जुटे। भाजपा सदस्यों ने मिठाई बांटने से पूर्व आतिशबाजी भी छोड़ी। वहीं, दुनका में बस अड्डे पर एक घंटे से अधिक समय तक आतिशबाजी छोड़ी गई। भाजपाइयों ने एक-दूसरे को मिठाई भी खिलाई। इस मौके पर लक्ष्मीकांत यदुवंशी, डाॅ. वेदप्रकाश शर्मा, भरत शर्मा, तेज बहादुर यदुवंशी, हरिपाल यदुवंशी, पप्पू रस्तोगी, सुरेश प्रजापति, प्रेमनारायण राठौर, महेन्द्र राठौर आदि रहे।
-
हाफिजगंज में भी मनाया गया जश्न

हाफिजगंज। बरेली लोस सीट से बीजेपी प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार की जीत पर गांव पचपेड़ा में लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। गांव पचपेड़ा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतेन्द्र गंगवार के निवास पर कार्यक्रम हुआ। इसके अलावा कस्बा में भी भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार व पीलीभीत लोकसभा सीट से जितिन प्रसाद की जीत के बाद यहां जमकर आतिशबाजी छोड़ी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर मोहित मिश्रा, विचित्र शंखधार, छोटू पंडित, मयंक गुप्ता, अरुण गुप्ता, संदीप मिश्रा, हरिओम गंगवार, मंदिर अध्यक्ष दीपक गंगवार आदि ने खुशी मनाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जितिन प्रसाद की जीत पर लोगों में हर्ष

बहेडी। पीलीभीत-बहेड़ी लोकसभा क्षेत्र से जितिन प्रसाद की डेढ़ लाख वोटों से हुई जीत पर ब्राह्मण समाज ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया है। नगर पालिका परिषद की वरिष्ठ सभासद शशि मिश्रा के आवास पर मंगलवार को एक बैठक हुई। भाजपा नेता राकेश मिश्रा ने कहा कि उनके विनम्र व्यवहार के चलते ही क्षेत्र की जनता ने उनके प्रति अपार प्रेम लुटाया। इस मौके पर महेश शर्मा, धरनीधर, डाॅ. प्रमोद शर्मा, दीपचंद्र पांडे, हेमंत पांडे, अनुराग पाराशरी, रामू शर्मा, मनोज शर्मा, विजय दत्त आदि मौजूद रहे। इसके अलावा नगर पालिका चेयरमैन रश्मि जायसवाल व उनके पति अजय जायसवाल ने अपने निजी कार्यालय पर भी मिठाई बांटकर बधाई दी। वहीं, दूसरी ओर सेठ प्रमोद अग्रवाल, निरंजन सिंह, अतुल गर्ग, आसेराम गंगवार ने भी अपने-अपने प्रतिष्ठान पर हर्ष व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed