फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CBSE students will not be able to change examination centers in the same district

एक ही जिले में परीक्षा केंद्र नहीं बदल सकेंगे सीबीएसई के छात्र

Thu, 11 Jun 2020 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
CBSE students will not be able to change examination centers in the same district
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
बरेली। सीबीएसई ने साफ किया है कि सीबीएसई के परीक्षार्थी एक ही जिले में परीक्षा केंद्र नहीं बदल सकेंगे। सिर्फ उन्हीं परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र बदलने की अनुमति दी जाएगी जो लॉकडाउन की वजह से एक जिले से दूसरे जिले में चले गए हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई के 12वीं की बाकी बची परीक्षाएं जुलाई में होनी है जिससे पहले सीबीएसई छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग के साथ उनके और अभिभावकों के सवालों के जवाब भी दे रहा है। इसी क्रम में बुधवार को सीबीएसई की ओर से बुधवार को सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले 23 सवालों की एक लिस्ट अपनी वेबसाइट पर अपलोड की। इसमें एक सवाल के जवाब में बताया है कि एक ही जिले में रहने वाले परीक्षार्थी अपना केंद्र नहीं बदल सकेंगे। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर वीके मिश्र ने बताया कि परीक्षार्थियों की ओर से सबसे ज्यादा सवाल एक ही जिले में परीक्षा केंद्र बदलने को लेकर किया गया था। इसके जवाब में बोर्ड ने साफ किया है कि सिर्फ वही परीक्षार्थी दूसरे जिले में परीक्षा दे पाएंगे जो लॉकडाउन में उस जिले में पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed