फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CBSE: Question bank released, download from website

सीबीएसई : प्रश्न बैंक जारी, वेबसाइट से करें डाउनलोड

Mon, 25 Oct 2021 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
CBSE: Question bank released, download from website
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए जारी की गई
विज्ञापन

बरेली। शैक्षणिक सत्र 2021-22 की होने वाली बोर्ड परीक्षा में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने प्रश्न बैंक बुक जारी कर दी है। सीबीएसई की वेबसाइट से विद्यार्थी इसे डाउनलोड कर सकते हैं। टर्म-1 की परीक्षाओं में यह बेहद फायदेमंद होगी।
इस साल बोर्ड दो चरणों में परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। पहले टर्म की परीक्षा नवंबर और दिसंबर 2021 के बीच और टर्म-2 की परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। सीबीएसई द्वारा जारी की गई प्रश्न बैंक बुक पहले टर्म की परीक्षा के लिए है। इससे पहले केंद्रीय परीक्षा प्राधिकरण द्वारा पहले टर्म की परीक्षा के लिए सैंपल पेपर मार्किंग स्कीम जारी की गई थी। सीबीएसई कोआर्डिनेटर वीके मिश्रा ने बताया कि प्रश्न बैंक बुक से बोर्ड परीक्षा के पैटर्न, पेपर विभाजन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को समझने में मदद मिलेगी। विद्यार्थी अपने विषयों के अनुसार प्रश्न बैंक बुक 2021 देख सकते हैं। प्रश्न बैंक बुक से बोर्ड परीक्षा के पैटर्न, पेपर विभाजन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि हर साल की तरह इस शैक्षणिक वर्ष के असेस्मेंट क्राइटेरिया के आधार पर उत्तर पुस्तिका की जांच की जाएगी। विद्यार्थियों को इंटरनल और एक्सटर्नल मार्किंग दोनों के आधार पर अंक दिए जाएंगे। इस वर्ष 12वीं की इंटरनल मार्किंग यूनिट टेस्ट, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और एक्सप्लोरर गतिविधियों के आधार पर की जाएगी। सीबीएसई द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार स्कूलों को केंद्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करना होगा और विद्यार्थियों को मिले अंकों को ऑनलाइन सीबीएसई पोर्टल पर भी अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed