फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CBSE: 10th class students on the first day

पहले दिन सीबीएसई की 10वीं के पेंटिंग विषय का हुआ पेपर

Wed, 27 Apr 2022 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
CBSE: 10th class students on the first day
शाहजहांपुर में मंगलवार शुरु हुई सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10 व 12 की परीक्षाएं देने पहुंचे परीक्षार्थ - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले दिन दसवीं के कला विषय की परीक्षा हुई। सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुई परीक्षा के दौरान कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराया गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 9:45 बजे से परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में आने की अनुमति दी गई। एक कक्ष में सिर्फ 18 परीक्षार्थियों के बैठाने की व्यवस्था रही। हालांकि कला विषय के परीक्षार्थियों की संख्या कम रही। एक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षकों ड्यूटी लगाई गई। इससे पहले विद्यालयों में कक्षों को सैनिटाइज कराया गया है। पेयजल, सैनिटाइजेशन आदि की व्यवस्था रही।
विज्ञापन

इसके लिए सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज द्वारा प्रदेश के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ ऑनलाइन मीटिंग कर निर्देशित किया था। खास बात है कि इस बार परीक्षा के लिए स्वकेंद्र नहीं बनाए गए। छह स्कूलों में को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां पर सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं होंगी। परीक्षा के लिए दोनों ही कक्षाओं के 5333 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टर्म-1 से ज्यादा अंक लाने हैं
सीबीएसई टर्म-2 की परीक्षाएं शुरू हो गईं हैं। इसको लेकर काफी सीरियस हूं। टर्म-1 की परीक्षाओं में जितने अंक प्राप्त हुए थे, उससे ज्यादा लाने हैं। जिससे हमारा रिजल्ट अच्छा हो सके। - वर्निका दीक्षित
परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी
परीक्षाओं को लेकर गंभीरता के साथ पढ़ाई कर रही हूूूं। पहला पेपर पेंटिंग का हुआ है। आगे मुख्य विषय के पेपर होने हैं, इसलिए किसी तरह की लापरवाही नहीं करूंगी। परीक्षा को लेकर तैयार हूं। - भूमिका गुलाटी
अच्छा प्रदर्शन की उम्मीद
टर्म-1 का रिजल्ट आए अभी अधिक दिन नहीं हुए हैं, अब टर्म-2 की परीक्षाएं भी शुरू हो गईं है। परीक्षाओं का दबाव तो है, लेकिन तैयारी भी पूरी है। परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दिनरात मेहनत कर रहा हूं। - क्षितिज गुप्ता
पहले से चल रही तैयारी
सीबीएसई के टर्म-1 के बाद टर्म-2 की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। आने वाले दिनों में मुख्य विषयों की परीक्षाएं होंगी, जिनको लेकर गंभीर हूं। परीक्षाओं को लेकर हमारी तैयारी पहले से ही चल रही थी। - तुषार गोयल

आईसीएसई के अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ
शाहजहांपुर। आईसीएसई के सेमेस्टर टू की परीक्षाएं भी चल रही हैं। मंगलवार को जिले के तीन केंद्रों पर अंग्रेजी विषय का दूसरा पेपर हुआ। इसमें परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। डॉन एंड डोना कॉन्वेंट, एनटीआई और होली एंजिल्स स्कूल में परीक्षा हुई। डॉन एंड डोना कॉन्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed