{"_id":"6a29b522dc7791b43407f587","slug":"caught-up-in-calculations-the-general-studies-questions-also-proved-to-be-a-real-struggle-bareilly-news-c-4-bly1053-902735-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गुणा-भाग में उलझे, जीएस के सवालों ने भी छुड़ाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गुणा-भाग में उलझे, जीएस के सवालों ने भी छुड़ाया पसीना
Thu, 11 Jun 2026 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 का बुधवार को समापन हो गया। परीक्षा के तीसरे और अंतिम दिन भी कड़ी सुरक्षा जांच के बाद अभ्यर्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। बुधवार को पंजीकृत 17,472 में से 3,985 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए केंद्रों तक नहीं पहुंचे।
परीक्षा संपन्न होने के बाद जब अभ्यर्थी बरेली कॉलेज व अन्य केंद्रों से बाहर निकले, तो उनके चेहरों पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं थीं। अधिकांश परीक्षार्थियों ने बताया कि इस बार गणित के सवाल काफी कठिन और घुमावदार थे। इन्हें हल करने में समय लगा।
कुछ अभ्यर्थियों ने सामान्य अध्ययन (जीएस) के सवालों को भी उलझाऊ बताया। कहा कि इस वजह से समय प्रबंधन में मुश्किलें आईं। कई सवाल छूट गए।
बुधवार को पहली पाली में कुल 8,739 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 6,755 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 1981 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 8,736 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6,732 उपस्थित रहे। 2,004 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
प्रश्नपत्र को मध्यम स्तर का कहा जा सकता है। गणित के कुछ सवालों ने बहुत ज्यादा वक्त ले लिया। वे सवाल काफी कैलकुलेटिव थे। इस वजह से अन्य खंडों को पूरा समय नहीं दे पाई। - निधि यादव, शाहजहांपुर
सामान्य अध्ययन का खंड काफी विस्तृत था। करंट अफेयर्स और यूपी विशेष से पूछे गए सवालों को समझने और सही विकल्प चुनने में काफी दिमाग लगाना पड़ा। इसमें समय भी खर्च हुआ। - अजीत सिंह, सीतापुर
रीजनिंग के सवाल उम्मीद के मुताबिक थोड़े सरल और स्कोरिंग थे, लेकिन गणित वाले खंड ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। गणित के सवाल आसान होते तो प्रश्नपत्र और बेहतर हो सकता था। - अभिषेक, आगरा
सामान्य अध्ययन के कुछ सवाल ऐसे थे, जिनका उत्तर देने में कठिनाई आई। गणित के सवाल भी घुमावदार थे। हालांकि, मेरा पेपर अच्छा हुआ है। - शालू, पुवायां