फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cattle remains found on the second day in Bithari area Bareilly

Bareilly News: एसएसपी की सख्ती के बाद भी गो तस्कर बेखौफ, बिथरी इलाके में फिर फेंके अवशेष

Sun, 12 Feb 2023 02:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Feb 2023 02:28 PM IST
सार

सख्ती के बाद भी गो तस्कर बेखौफ हैं। शायह यही वजह है कि संरक्षित पशुओं के अवशेष मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में संरक्षित पशुओं के अवशेष मिलने के बाद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार को एसएसपी ने निलंबित कर दिया था। रविवार सुबह दोबारा से इसी थाना क्षेत्र में पशु अवशेष फेंक गए। 

विज्ञापन
cattle remains found on the second day in Bithari area Bareilly
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में इंस्पेक्टर के निलंबन के बाद भी बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में संरक्षित पशुओं के अवशेष फेंकने का सिलसिला कायम है। रविवार सुबह फिर थाना क्षेत्र में पशु अवशेष डालकर तस्करों ने पुलिस को चुनौती दी है। बरेली-बीसलपुर रोड पर कमुआ पुल के नीचे चार कट्टों में अवशेष मिले। ग्रामीणों की सूचना पर एसपी सिटी व एएसपी ने कई थानों की पुलिस बुलाकर खेतों में कॉम्बिंग कराई।

विज्ञापन


रविवार सुबह लोगों ने पुल के नीचे बहगुल नदी किनारे पड़े कट्टे देखे तो काफी भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने योगी सेना के हिमांशु पटेल को सूचना दी। हिमांशु व उनके साथी राजेंद्र कन्नौजिया, प्रतीक पटेल आदि मौके पर पहुंचे। आक्रोशित गोरक्षकों ने पुलिस को सूचना दी तो बहगुल नदी व किनारे से प्लास्टिक के कट्टे जेसीबी से बाहर निकाले गए। कट्टों में संरक्षित पशुओं के अवशेष भरे थे। 
विज्ञापन


इसके बाद एसपी सिटी राहुल भाटी व एएसपी चंद्रकांत मीना मौके पर पहुंच गए। कई थानों की पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने काफी देर तक इलाके के खेतों में कांबिंग की लेकिन तस्करों का पता नहीं लग सका। हिमांशु पटेल की ओर से अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी तस्करों पर गोकशी का शक

गो तस्करों के खिलाफ पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने शनिवार को ही गोकशी रोकने में लापरवाही के तौर पर बिथरी चैनपुर थाने के प्रभारी प्रदीप कुमार व रिठौरा चौकी प्रभारी सचिन शर्मा को निलंबित कर दिया था। बावजूद गोकशी के मामलों में कोई कमी नहीं आ रही, बल्कि लगातार इजाफा हो रहा है। 

ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि बाहर के पशु तस्कर शहर व आसपास इलाकों में संरक्षित पशु लाकर कटान कर रहे हैं। सुनसान इलाकों के खेतों और जंगलों में गोकशी की घटनाएं हो रही हैं। माना जा रहा है कि बाहरी जिलों के तस्कर भी इधर आकर गोकशी कर रहे हैं और मांस लेकर भागते वक्त अवशेष मौके पर छोड़ जा रहे हैं। यही कारण है की पुलिस की सख्ती के बाद भी गोकशी नहीं रुक रही है।

आसपास के तस्करों की धरपकड़ तेज

घटनाक्रम के बाद एसपी सिटी व एएसपी ने करीब चार घंटे बिथरी थाने में गुजारे। इस दौरान थाने में तहरीर लेकर पहुंचे हिंदू संगठन के पदाधिकारियों से बंद कमरे में पूछताछ कर गोकशी करने वाले लोगों के बारे में जानकारी ली। पता लगा कि शहर व कस्बों से निकलकर सुनसान इलाकों में पुलिस का नेटवर्क कमजोर है और वहां रात की गश्त भी कम रहती है। 

एसपी सिटी ने थाना पुलिस को निर्देश दिए कि ऐसे स्थानों पर गो तस्करी रोकने के लिए पुलिस को स्थानीय किसानों का भरोसा जीतकर उनसे समन्वय स्थापित करना होगा। उनकी सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करके ही पशु तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सकता है। अधिकारियों के साथ पुलिस ने खेतिहर इलाके में कांबिंग की और आसपास इलाके के तस्करों की धरपकड़ को टीमें लगा दी गईं।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि इस घटना में पशु अवशेष कहीं से लाकर फेंके गए हैं। पता लगाया जा रहा है कि किन लोगों ने यह कृत्य किया है। उनके नाम मुकदमे में खोले जाएंगे। पुलिस किसानों व पशुपालकों के साथ है और पशु तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर व संपत्ति जब्त करने जैसी कार्रवाई भी प्राथमिकता से की जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed