फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cattle fell into the drain on Badaun Road

Bareilly News: बदायूं रोड पर नाले में गिरा गोवंश

Thu, 16 Apr 2026 03:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 16 Apr 2026 03:24 AM IST
विज्ञापन
Cattle fell into the drain on Badaun Road
बरेली। शहर में खुले नाले पशुओं के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। बदायूं रोड पर बुधवार शाम एक गोवंश गहरे नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की नजर समय रहते उस पर पड़ गई। सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे बचाया।
विज्ञापन

राहत की बात यह रही कि गोवंश को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। इस घटना के दौरान बदायूं रोड पर राहगीरों और स्थानीय निवासियों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। शहर में खुले नालों में पशुओं के गिरने का यह कोई पहला मामला नहीं है। दो दिन पहले ही नगर निगम परिसर के पास एक गाय नाले में गिर गई थी, जिसे नगर आयुक्त संजीव मौर्य के निर्देश पर जेसीबी से सुरक्षित निकाला गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed