फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Caste neighbour implicated in rape and murder of teenager

Bareilly News: किशोरी से दुष्कर्म और हत्या में फंसा सजातीय पड़ोसी

Tue, 18 Mar 2025 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Caste neighbour implicated in rape and murder of teenager
फरीदपुर। दुष्कर्म कर किशोरी की हत्या के मामले में गांव निवासी सजातीय युवक फंस गया है। किशोरी के पिता ने उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कराई है। वहीं एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनसे अहम जानकारियां मिली हैं। जल्द मामले का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन


शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के मूल निवासी दंपती फरीदपुर नगर के एक मोहल्ले में रहते हैं। 14 मार्च को पति-पत्नी होली मिलने गए थे। घर पर उनकी 11 वर्षीय बेटी अकेली थी। किसी ने उसकी हत्या कर दी। मोहल्ले के लोगों ने ही किशोरी के पिता को कॉल कर इसकी सूचना दी। परिजनों ने बीमारी से मौत मानकर पुलिस को सूचना नहीं दी। एक व्यक्ति ने एक्स पर शिकायत की तो पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई। एसएसपी अनुराग आर्य ने खुलासे के लिए तीन टीमें गठित कीं। इधर, किशोरी के पिता ने सोमवार रात 40 वर्षीय पड़ोसी पर रिपोर्ट करा दी। बताया कि वह छत के सहारे अक्सर उनके घर में आ जाता था और उनकी बेटी को खाने-पीने की चीजें देता रहता था। एसओजी व फरीदपुर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि काफी जानकारी मिल गई है। जल्दी ही खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed