{"_id":"6840b346464844b4c107ccb9","slug":"cash-and-jewellery-stolen-from-two-different-houses-bareilly-news-c-400-1-ala1001-1424-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अलग-अलग दो घरों से नकदी व जेवर की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अलग-अलग दो घरों से नकदी व जेवर की चोरी
विज्ञापन
सिरौली। अलग-अलग दो घरों में मंगलवार की रात घुसे चोर जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
कस्बे के मोहल्ला मुरावटोला की वाल्मीकि बस्ती में दुलारो देवी के घर में चोर घुस गए। यहां से जेवर व 60 हजार रुपये की चोरी कर ली। इस बीच आहट होने पर गृहस्वामिनी दुलारो देवी जाग गईं तो चोरों ने गला दबाकर उन्हें धकेल दिया और मौके से भाग गए। हालांकि इस लोगों ने दो अन्य लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में कोई साक्ष्य नहीं मिलने पर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
उधर, क्षेत्र के गांव वेलबुझिया में दुर्गापाल के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। यहां से चोर जेवर समेत 90 हजार का सामान समेट ले गए। चोरी की लगातार वारदातों से लोगों में रोष है। हालांकि पुलिस जगह-जगह दबिश देती रही, कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया।
इंस्पेक्टर रामरतन सिंह ने बताया कि वारदातों का खुलासा जल्द किया जाएगा। संवाद