{"_id":"6aa6f3ef77a6da06d0000a20","slug":"case-registered-over-allegations-of-inhumane-treatment-of-a-cow-bareilly-news-c-400-1-ala1001-5004-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गाय से अमानवीय व्यवहार करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गाय से अमानवीय व्यवहार करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 14 Sep 2026 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
आंवला। गाय से अमानवीय व्यवहार करने के आरोप में मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी नन्नूकी मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अमानवीय व्यवहार का वीडियो वायरल होने पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
हिंदू रक्षा दल जिला महासचिव हिमांशु सोलंकी ने बताया कि उनको रविवार सुबह से कई लोगों ने दो मिनट नौ सेकंड का वीडियो भेजकर घटना की जानकारी दी। वीडियो में घटना रात की प्रतीत हो रही है। गाय से अमानवीय व्यवहार करने के आरोपी की पहचान की और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा। संगठन जिला संरक्षक व आसपुर गांव निवासी पंचजूना दशनाम अखाड़ा से जुड़े महंत गणेश गिरी महाराज ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान संगठन कार्यकर्ता सोमवीर दिवाकर, प्रेम ठाकुर, अंकित कुमार, जगमल आदि मौजूद रहे।
सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि आरोपी नन्नूकी मौर्य के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।