{"_id":"6a7a2ff6c9e5dca73203b376","slug":"case-registered-against-two-accused-for-the-rape-of-an-eighth-grade-student-bareilly-news-c-4-bly1015-943671-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म, दो आरोपियों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म, दो आरोपियों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
नवाबगंज। बकरी चरा रही आठवीं कक्षा की छात्रा को रविवार शाम छह बजे गन्ने के खेत में खींचकर दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा की मां की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी के दूसरे समुदाय से होने की चर्चा है।
छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी अपने पड़ोसी लड़के के साथ खेतों में बकरी चरा रही थी। इसी दौरान दूसरे गांव का निवासी विमलेश एक अन्य युवक के साथ वहां पहुंचा। दोनों छात्रा को जबरन गन्ने के खेत में खींच ले गए। खेत में उन्होंने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा के साथ गए पड़ोसी लड़के ने उसकी मां और अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। छात्रा की मां कुछ दूरी पर घास काट रही थीं। वह मौके पर पहुंचीं तो दोनों आरोपी भाग गए। बेटी बदहवास हालत में मिली। मां ने सोमवार सुबह पुलिस को तहरीर दी।
एक आरोपी दूसरे समुदाय का होने की चर्चा पर मौके पर भीड़ जुटने लगी। दोपहर में एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा, सीओ नीलेश मिश्रा और इंस्पेक्टर अरुण कुमार मौके पर पहुंचे। शाम को एसएसपी अनुराग आर्य ने भी घटनास्थल देखा। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। उसको मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। एसएसपी ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म की धारा में दर्ज किया मामला
एसएसपी ने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म की धारा लगाई जाए। नामजद आरोपी की तलाश के साथ ही दूसरे आरोपी की पहचान करने पर भी जोर दिया। उन्होंने परिवार को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। हालांकि, छात्रा की हालत ठीक है। महिला पुलिस कर्मियों को निगरानी के निर्देश दिए हैं।