फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Case registered against 17 people for staging a protest with a dead body at the police station gate.

Bareilly News: थाने के गेट पर शव रखकर प्रदर्शन करने के मामले में 17 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 13 Sep 2026 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 13 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 17 people for staging a protest with a dead body at the police station gate.
फरीदपुर। थाने के मुख्य द्वार पर शव रखकर हंगामा करने और सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। मृतक सुरेशपाल सिंह के बेटे बलेंद सिंह समेत पांच नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सुरेशपाल सिंह की 11 सितंबर को बरेली में मौत हो गई थी। बलेंद सिंह बिना सूचना दिए दोपहर करीब दो बजे एंबुलेंस से शव लेकर फरीदपुर कोतवाली पहुंच गए। उनके साथ भीकम सिंह, आशाराम, दुर्वेश और जयसिंह के साथ ही कई अन्य लोग भी थे।
विज्ञापन


परिजनों ने शव को कोतवाली के मुख्य गेट पर रख दिया। इससे पुलिसकर्मियों और आम लोगों का रास्ता बंद हो गया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। पुलिस के अनुसार, जानबूझकर दबाव बनाने की कोशिश की गई। इस हंगामे से कोतवाली का कामकाज प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ संदीप सिंह ने बताया कि कुल 17 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। अज्ञात आरोपियों की पहचान करने के साथ ही सभी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed