फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Case of rape of girl student: pressure of compromise on family members, police reached the village at midnight

छात्रा से दुष्कर्म का मामलाः घरवालों पर समझौते का दबाव, आधी रात गांव पहुंची पुलिस

Sun, 12 Sep 2021 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Case of rape of girl student: pressure of compromise on family members, police reached the village at midnight
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

एसएसपी ने छात्रा के पिता से की बात, गांव से दो और लड़के उठाए
विज्ञापन

छात्रा के बयान के बाद मुकदमे में बढ़ेगी सामूहिक दुष्कर्म की धारा

बरेली। इज्जतनगर के गांव में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी पक्ष के लोग छात्रा के परिजन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। इससे वे लोग डरे हुए हैं। हालांकि एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने शनिवार देर रात छात्रा के पिता से बात की और फिर पुलिस ने गांव में दबिश देकर दो लड़कों को हिरासत में लिया है।
इज्जतनगर के गांव में रहने वाली छात्रा दो सितंबर को दोपहर 12 बजे ट्यूशन की फीस देकर मैडम के घर से लौट रही थी। रास्ते में एक खाली प्लॉट के पास गांव के ही सादिक ने उसे पकड़ लिया और झाड़ियों में खींच ले गया। वहां सादिक और शाहरुख ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचानेे पर पांच-छह अन्य लड़के वहां पहुंच गए। सभी उसे धमकाते हुए वीडियो बनाई और फोटो खींचने लगे। घटना के बारे में किसी को बताने वीडियो वायरल करके बदनाम करने की धमकी दी मगर खुद ही वीडियो गांव में अपने दोस्तों के बीच शेयर कर दी। इस मामले में पहले तो छात्रा के पिता ने सादिक और शाहरुख के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार को छात्रा ने दोनों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि सोमवार को छात्रा के मेडिकल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। बयान के आधार पर ही मुकदमे में सामूहिक दुष्कर्म की धारा और अन्य आरोपियों के नाम बढ़ाए जाएंगे। वहीं, छात्रा के पिता का कहना है कि परिवार के एक सदस्य के जरिये उन पर समझौते का दबाव बनाने की कोशिश की गई है मगर उन्होंने सख्ती से मना कर दिया है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात एसएसपी ने फोन करके उनसे बात की, जिसके बाद इज्जतनगर पुलिस ने गांव में दबिश देकर दो अन्य लड़कों को उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक हाथ नहीं आया घटना का वीडियो

पुलिस इस मामले में घटना का वीडियो अब तक नहीं तलाश सकी है। गिरफ्तार हुए आरोपी सादिक को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसके मोबाइल से भी पुलिस को वीडियो नहीं हासिल हो सका है। छात्रा के पिता ने बताया कि पुलिस उनसे भी वीडियो के बारे में जानकारी मांग रही है। इसके अलावा शनिवार रात हिरासत में लिए गए लड़कों से भी पूछताछ कर वीडियो की तलाश की जा रही है।

घर पहुंचे हिंदू संगठन, परिजन बोले- मिल रही धमकियां

रविवार रात विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, नाथ नगरी आदि संगठनों के पदाधिकारी छात्रा के गांव पहुंचे और उसके परिवार वालों से बात की। परिवार वालों ने उन्हें बताया कि एक पूर्व प्रधान उन लोगों पर समझौते का दबाव बनाकर धमकी दे रहा है। कहता है कि अगर तुम लोग कहीं फंस गए तो फिर कोई मदद की उम्मीद मत करना। गांव पहुंचने वालों में मणिकांत शर्मा, दिव्य चतुर्वेदी, आशू अग्रवाल, मिंटू सिंह, सतीश यादव, गौरव कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed