{"_id":"2300a418ea55cfc76fcbc498073fe334","slug":"case-of-nawabganj-assembly-nasimuddin-siddiqui-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाबगंज का मामला विस में उठेगाः नसीमुद्दीन सिद्दीकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाबगंज का मामला विस में उठेगाः नसीमुद्दीन सिद्दीकी
बरेली
Updated Wed, 03 Feb 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएलसी चुनाव में बसपा के तेवर ढीले
भाजपा और कांग्रेस के पास प्रत्याशी भी नहीं हैं
बरेली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में स्थानीय निकाय यानी एमएलसी को लेकर भी बसपा के तेवर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तरह ढीले हैं। बसपा ने अभी तक साफ नहीं किया है कि वह बरेली-रामपुर सीट से चुनाव लड़ेगी भी या नहीं। वहीं भाजपा दावेदार भी नहीं जुटा पा रही है। कांग्रेस की स्थिति भी साफ है कि उसका चुनाव लड़ना आसान नहीं है।
बरेली-रामपुर सीट पर मौजूदा एमएलसी बसपा के केसर सिंह ही हैं, जो अपनी सरकार के सत्ता में होने पर ही यह चुनाव जीते थे, इसके बावजूद बसपा अब तय नहीं कर पा रही है कि इस सीट पर वापसी के लिए वह सपा से मोर्चा लेगी या नहीं। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि जिन सीटों पर लड़ेंगे, वहां से नामांकन से पहले प्रत्याशी घोषित कर देंगे। वहीं, भाजपा के तेवरों से जान पड़ता है कि उसने यह चुनाव पूरी तरह से सत्ता का मानकर घुटने टेक दिए हैं। हालांकि क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा का कहना है कि कुछ लोगों ने टिकट मांगा है लेकिन अभी नाम नहीं खोलेंगे। प्रदेश नेतृत्व दावेदारों का पैनल मांगेगा तो भेज देंगे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय का कहना है कि पार्टी हाईकमान जिसे प्रत्याशी बनाएगा, उसको दमदारी से लड़ाएंगे।