फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   case of Nawabganj Assembly - Nasimuddin Siddiqui

नवाबगंज का मामला विस में उठेगाः नसीमुद्दीन सिद्दीकी

Wed, 03 Feb 2016 01:09 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 03 Feb 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
case of Nawabganj Assembly - Nasimuddin Siddiqui
एमएलसी चुनाव में बसपा के तेवर ढीले
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस के पास प्रत्याशी भी नहीं हैं
बरेली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में स्थानीय निकाय यानी एमएलसी को लेकर भी बसपा के तेवर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तरह ढीले हैं। बसपा ने अभी तक साफ नहीं किया है कि वह बरेली-रामपुर सीट से चुनाव लड़ेगी भी या नहीं। वहीं भाजपा दावेदार भी नहीं जुटा पा रही है। कांग्रेस की स्थिति भी साफ है कि उसका चुनाव लड़ना आसान नहीं है।

  बरेली-रामपुर सीट पर मौजूदा एमएलसी बसपा के केसर सिंह ही हैं, जो अपनी सरकार के सत्ता में होने पर ही यह चुनाव जीते थे, इसके बावजूद बसपा अब तय नहीं कर पा रही है कि इस सीट पर वापसी के लिए वह सपा से मोर्चा लेगी या नहीं। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि जिन सीटों पर लड़ेंगे, वहां से नामांकन से पहले प्रत्याशी घोषित कर देंगे। वहीं, भाजपा के तेवरों से जान पड़ता है कि उसने यह चुनाव पूरी तरह से सत्ता का मानकर घुटने टेक दिए हैं। हालांकि क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा का कहना है कि कुछ लोगों ने टिकट मांगा है लेकिन अभी नाम नहीं खोलेंगे। प्रदेश नेतृत्व दावेदारों का पैनल मांगेगा तो भेज देंगे।  कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय का कहना है कि पार्टी हाईकमान जिसे प्रत्याशी बनाएगा, उसको दमदारी से लड़ाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed