फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Case of kidnapping of school student in Bareilly

Bareilly: स्कूल से छात्र अगवा, पुलिस के भ्रम में रास्ते में छोड़कर भागे बदमाश, पुलिस ने अपहरण से किया इनकार

Thu, 01 Sep 2022 03:21 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 01 Sep 2022 03:21 PM IST
सार

आरोप है कि बदमाश राधा माधव पब्लिक स्कूल के गेट से बच्चे को अगवा कर ले गए।  हालांकि, कुछ ही देर बाद बच्चा मिल गया। बच्चे के मुताबिक, कुछ दूर जाने के बाद एक गाड़ी में पुलिस होने के भ्रम में बदमाश उसे छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन
Case of kidnapping of school student in Bareilly
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राधा माधव पब्लिक स्कूल के गेट से बुधवार सुबह एक बच्चे के अपहरण की खबर से पुलिस हिल गई। हालांकि कुछ ही देर बाद बच्चा मिल गया। बच्चे के मुताबिक, दो ढाटाधारी बदमाशों ने जबरन उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया था लेकिन दो किलोमीटर आगे एक गाड़ी में पुलिस होने के भ्रम में उसे छोड़कर भाग गए। एसएसपी ने खुद स्कूल पहुंचकर छानबीन की। उन्होंने बताया, छानबीन में बच्चे के अपहरण की पुष्टि नहीं हुई।

विज्ञापन


नकटिया के डिफेंस कैंपस में रहने वाले थोक दवा कारोबारी विपिन कुमार का बेटा अनंत राधा माधव स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। बेटी हर्षिता भी इसी स्कूल में आठवीं में पढ़ती है। विपिन कुमार के मुताबिक बुधवार सुबह करीब पौने सात बजे उन्होंने बेटे-बेटी को स्कूल के गेट नंबर एक पर छोड़ा था। दोनों के गेट से अंदर स्कूल में चले जाने के बाद वह लौटकर घर आए। करीब आधा घंटे बाद ही 7:13 बजे एसआर इंटरफोनेशनल स्कूल के गार्ड ने उन्हें न करके बताया कि उनके बेटे अनंत के अपहरण की सूचना दी तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


एसआर इंटरनेशनल स्कूल के गार्ड ने फोन पर बताया कि बदमाश उनके बेटे को उसके स्कूल के नजदीक छोड़ गए थे और अब वह उसके स्कूल में ही है। आनन-फानन विपिन अपने परिजनों के साथ एसआर स्कूल पहुंचे, तब तक पुलिस भी वहां पहुंच चुकी थी। स्कूल से बच्चे के अपहरण की सूचना पर कुछ ही देर में एसएसपी, एसपी सिटी और सीओ भी पहुंच गए। अफसर अनंत और दूसरे बच्चों से पूछताछ में जुट गए। दूसरी तरफ थाना पुलिस और एसओजी ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी लेकिन किसी कैमरे की फुटेज में बदमाश नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि बच्चे के अपहरण की किसी भी स्तर पर पुष्टि नहीं हुई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बच्चा स्कूल में एक गेट से घुसा और दूसरे गेट से पैदल निकलकर बाहर जा रहा है। रास्ते में कई जगह के सीसीटीवी कैमरे चेक करने के बाद भी अपहरण जैसी घटना की पुष्टि नहीं हुई। बच्चे के अपहरण के संबंध में उसके पिता ने जो तहरीर दी, उसकी हर स्तर पर जांच कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed