फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CARI scientists honored with an education award in Canada

UP News: सीएआरआई बरेली के दो वैज्ञानिकों को मिला ग्लोबल अवार्ड, कनाडा में किया गया सम्मानित

Tue, 14 Jul 2026 10:44 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 14 Jul 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
CARI scientists honored with an education award in Canada
केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों को मिला ग्लोबल अवार्ड - फोटो : संस्थान

बरेली के केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) के दो वैज्ञानिकों डॉ. जयदीप रोकड़े और डॉ. संदीप सरन ने वैश्विक मंच पर देश का नाम रोशन किया है। दोनों वैज्ञानिकों को कुक्कुट विज्ञान संघ (डब्ल्यूपीएसए) के प्रतिष्ठित ‘एजुकेशन अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड कनाडा के टोरंटो में आयोजित 27वीं विश्व कुक्कुट कांग्रेस के दौरान प्रदान किया गया। इसमें उन्हें 15,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि तथा प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

 
इस अवार्ड के साथ ही डॉ. जयदीप रोकड़े एशिया के पहले पशु चिकित्सक बन गए हैं, जिन्हें यह वैश्विक पुरस्कार मिला है। साथ ही डब्ल्यूपीएसए के इतिहास में इस सम्मान को पाने वाले सबसे युवा वैज्ञानिक भी हैं। वहीं, डॉ. संदीप सरन को कुक्कुट शिक्षा, कृषि-व्यवसाय, उद्यमिता विकास, नीति-निर्माण और मानव संसाधन क्षमता-निर्माण में उनके योगदान के लिए यह अवार्ड प्रदान किया गया है। 
विज्ञापन


इन दोनों वैज्ञानिकों ने अपने अभिनव डिजिटल लर्निंग मॉड्यूल, शोध एवं तकनीकी व्यावसायीकरण तथा ग्रामीण आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से पोल्ट्री शिक्षा को एक नई दिशा दी है, जिससे हजारों विद्यार्थियों, किसानों, ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा उद्यमिता के क्षेत्र में कदम रखने का अवसर मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक ने दी बधाई 
संस्थान के निदेशक डॉ  जगवीर सिंह त्यागी ने दोनों वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार केवल दो वैज्ञानिकों की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि किसानों, छात्रों और ग्रामीण समुदायों के प्रति केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान की अटूट प्रतिबद्धता का मूर्त प्रमाण है। विशेष रूप से, पिछले पांच वर्षों में डॉ. रोकड़े और डॉ. सरन ने जिस समर्पण एवं कर्मठता से किसानों व विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया है, उसी के फलस्वरूप यह सम्मान मिला है। इससे वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed