फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Car which met with an accident after looking at Google Map was pulled out of river after 35 days

Badaun: गूगल मैप के धोखे का शिकार हुई कार 35 दिन बाद नदी से निकाली गई, हादसे में तीन युवकों की गई थी जान

Sun, 29 Dec 2024 09:33 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 29 Dec 2024 09:33 PM IST
सार

24 नवंबर को अधूरे पुल से कार नदी में गिर गई थी। हादसे में तीन युवकों की जान चली गई थी। पुलिस ने इस मामले में चार अभियंता और गूगल मैप के क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

विज्ञापन
Car which met with an accident after looking at Google Map was pulled out of river after 35 days
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अधूरे पुल से नदी में गिरी कार को पुलिस ने 35 दिन बाद निकाल लिया है। कार को ट्रैक्टर के माध्यम से नदी से बाहर निकाला गया। 24 नवंबर को गूगल मैप के रास्ते से जाते समय कार अधूरे पुल से नदी में गिर गई थी। इससे तीन युवकों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में पीडब्ल्यूडी के चार अभियंता और गूगल मैप के क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मुकदमे की विवेचना के दौरान कार की पुलिस को जरूरत पड़ी थी। इसी के चलते पुलिस ने कार को नदी से बाहर निकलवाया है।

विज्ञापन


दातागंज क्षेत्र में मुड़ा पुल एक साल पहले आई बाढ़ में बह गया था। इससे इस पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया था। दीवार भी पुल से पहले बनाई गई थी, लेकिन ग्रामीण ईंट उठाकर ले गए थे। 24 नवंबर की रात मैनपुरी निवासी अमित, फर्रुखाबाद निवासी अजीत और नितिन कार से बरेली की तरफ जा रहे थे। यह रास्ता तीनों गूगल मैप के माध्यम से देखा था। जैसे ही तीनों मुड़ा पुल पर पहुंचे तो अंधेरा होने के चलते उन्हें अधूरा पुल नजर नहीं आया और कार नदी में गिर गई थी। इससे तीनों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में दातागंज पुलिस ने नायब तहसीलदार की तहरीर पर चार अभियंता और गूगल मैप के क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने सभी को नोटिस भेजा था, लेकिन जवाब नहीं मिला। अब पुलिस दूसरा नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है। उधर विवेचना के दौरान पुलिस को कार की जरूरत पड़ी तो उसे निकालने के प्रयास शुरू कर दिए गए। दस दिन पहले जेसीबी की मदद से कार को निकालने का प्रयास किया था, लेकिन जेसीबी फंस गई थी। इसी के चलते कार नहीं निकल पाई थी। अब सोमवार को पुलिस ने ट्रैक्टर की मदद से कार को नदी से निकाल लिया। कार को थाने में लाकर खड़ा करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed