{"_id":"657ab621a643ed91f00e5bb4","slug":"car-riders-tried-to-kidnap-a-girl-at-night-in-bareilly-2023-12-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवती के अपहरण की कोशिश: रात में चलती कार से आ रही थी चीखने की आवाज, ग्रामीणों ने पीछा कर बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के अपहरण की कोशिश: रात में चलती कार से आ रही थी चीखने की आवाज, ग्रामीणों ने पीछा कर बचाया
Thu, 14 Dec 2023 01:31 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:31 PM IST
सार
बरेली के बहेड़ी में युवती शादी समारोह से लौट रही थी। तभी रास्ते में कार सवारों ने उसे जबरन कार में डाल लिया। युवती के चीखने पर ग्रामीणों ने पीछा तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बहेड़ी में कार सवार तीन युवकों ने शादी समारोह से लौट रही युवती का अपहरण करने का प्रयास किया। आसपास के लोगों के पहुंचने पर युवक भाग गए। पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
थाना बहेड़ी के ग्राम भरौनी निवासी व्यक्ति का कहना है कि नौ दिसंबर को उनकी बेटी परिवार के लोगों के साथ शादी में देवीपुरा के सूर्या ग्रीन पैलेस में गई थी। शाम को वह घर लौट रही थी, तभी भरौनी रोड पर तालाब पर पीछे से आ रही कार में सवार तीन युवकों ने उसे कार में डाल दिया। बेटी के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने कार का पीछा किया तो तीनों युवक उसे छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
उसकी पुत्री ने घर आकर पूरी बात बताई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कृष्णा निवासी अलीगंज अमरिया जिला पीलीभीत, अनुज निवासी खुटिया अमररिया जिला पीलीभीत और अनिकेत निवासी भिलइया थाना बहेड़ी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।