{"_id":"69b16416e912c673580d88b3","slug":"car-riders-fled-after-snatching-hair-worth-rs-3-lakh-from-a-youth-in-bareilly-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: युवक से तीन लाख रुपये के बाल छीनकर भागे कार सवार, सात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: युवक से तीन लाख रुपये के बाल छीनकर भागे कार सवार, सात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
Wed, 11 Mar 2026 06:16 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 11 Mar 2026 06:16 PM IST
सार
बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में बाल खरीदने और बेचने का काम करने वाले युवक से तीन लाख रुपये के बाल कार सवार छीन ले गए। पीड़ित ने सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फरीदपुर क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कार सवार बदमाशों ने एक युवक से तीन लाख रुपये की कीमत के 35 किलो मानव बालों को छीन लिया और भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम के मुताबिक नवाबगंज के टडा गांव निवासी उमेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह मानव बालों को खरीदने और बेचने का काम करता है। हर जगह उसके आदमी गली-गली में जाकर औरतों के सिर के टूटे हुए बाल खरीदते हैं। और एकत्रित करके वह उन्हें बिक्री करता है। उसने बताया कि जनवरी माह में बाल खरीदने के संबंध में उसके पास प्रदीप नाम के व्यक्ति का कॉल आया और उसने थोक में मानव बल खरीदने की बात कही।
विज्ञापन
करीब नौ हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से बाल खरीदने के लिए सौदा तय हुआ। उसके पास करीब 35 किलो बाल थे। उन्हें लेने के लिए प्रदीप, फारुख, सूरज व चार अज्ञात लोग आए। वह बालों को लेकर पहुंचा। आरोपियों ने उसके हाथ से 35 किलो बाल छीन लिए और कार में सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन