फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Car returning from Haridwar fell into a ditch, passengers injured

Bareilly News: हरिद्वार से लौट रही कार खाई में गिरी, यात्री घायल

Wed, 16 Apr 2025 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Car returning from Haridwar fell into a ditch, passengers injured
फरीदपुर। हरिद्वार से सोनभद्र जा रही कार नेशनल हाईवे से नीचे खाई में जा गिरी। उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह हरिद्वार जा रही कार अनियंत्रित होकर बरेली-शाहजहांपुर नेशनल हाईवे पर नीचे खाई में गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर उपचार के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार कार में मिर्जापुर के सिविल लाइंस सुंदरपुर निवासी सुमित चौधरी (26), उनकी पत्नी राधा (24) , आनंद (37), उनकी पत्नी कंचन (33), एक वर्ष की उनकी बेटी उदिसा भी साथ में थी। यह सभी हरिद्वार से सोनभद्र जा रहे थे। फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के सामने उन्हें नींद आ गई, जिससे उनकी कार खाई में गिर गई। इसमें सभी घायल हो गए।
विज्ञापन

-
दो बाइकों में भिड़त, दो महिलाएं समेत पांच घायल
आंवला। दो बाइकों की आपस में हुई भिड़ंत में दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। मंगलवार दोपहर थाना मीरगंज के गांव सिमरिया निवासी राजीव अपने भाई अमर के साथ भाई की शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे। वह जैसे ही रामनगर रोड पर रेवती मोड़ के समीप पहुंचे। तभी सामने से आ रही अनियंत्रित बाइक ने उनको टक्कर मार दी। बाइक को रम्पुरा भोपत नगर निवासी दीपक चला रहे थे। उनके साथ दो महिलाएं पूनम और डल्लो बैठी थीं। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार सभी पांचों लोग गंभीर घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
हादसे में ग्रामीण का पैर टूटा, रिपोर्ट

शीशगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम विल्सा निवासी एक ग्रामीण को तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ग्रामीण का पैर टूट गया। इस दौरान बाइक सवार भाग गया। ग्राम विल्सा निवासी महेशपाल ने बताया कि उनका भाई नन्हे शीशगढ़ धनेटा रोड पर धर्मकांटे के पास सड़क पार कर रहा था। तभी बाइक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार मामला दर्ज किया है। संवाद

--
ट्रेन से गिरकर युवक घायल

भमोरा। बरेली-बदायूं रेलवे लाइन पर ग्राम खुली पर बने अंडरपास के पास ट्रेन से गिरकर युवक घायल हो गया। मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने एक युवक को घायल हालत में अंडरपास के पास पड़ा देखा। सूचना पर आई पुलिस ने घायल युवक की तलाशी ली तो उसके पास से आधार कार्ड मिला। इससे युवक की पहचान अयान पुत्र मोहम्मद असलम निवासी नवादा शेखान थाना बारादरी बरेली के रूप में हुई। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed