{"_id":"5eb992148ebc3e908d60459a","slug":"car-market-open-in-lockdown-bareilly-news-bly405528943","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में खुला कार बाजार, खरीदारी के लिए हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में खुला कार बाजार, खरीदारी के लिए हुई मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सिविल लाइंस में हिंद टॉकीज के पीछे सोमवार को कार बाजार में एक दुकान खुली तो वहां खरीदारों की लाइन लग गई। हालत यह हो गई की सामान खरीदने की जल्दबाजी में दो ग्राहकों में मारपीट तक हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो लोग वहां से भाग निकले। इसके बाद बिना कार्रवाई के ही मामला निपटा दिया गया। प्रभारी इंस्पेक्टर कोतवाली ने मामले की जानकारी ही इंकार कर दिया।
सिविल लाइंस में अधिकारियों के दफ्तर व आवास होने के चलते यहां कड़ी निगरानी रहती है। लेकिन लॉकडाउन के दौरान पिछले कुछ दिनों से यहां सड़कों व बाजारों में जमकर भीड़भाड़ नजर आ रही है। व्यापारी भी अपनी मर्जी से दुकानें खोल रहे हैं। ऐसे ही सोमवार को सिविल लाइंस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर बने कार बाजार में एक दुकान खुली थी। कार के लिए सामान लेने वालों की यहां लंबी लाइन भी लगी नजर आई। कुछ ही दिन पहले रामपुर गार्डन के एक अस्पताल में संदिग्ध कोरोना पीड़ित महिला भर्ती होने के बाद इलाके में निगरानी बढ़ाने के बावजूद दुकान खुलना हैरानी की बात रही।
कुछ देर तो बिक्री आराम से होती रही, लेकिन मामला तब बिगड़ा जब पहले खरीदारी को लेकर दो ग्राहक आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद उनमें मारपीट तक हो गई। बैरिकेडिंग कर बंद कर दी गई सड़क पर हंगामा होने की सूचना चौकी तक पहुंची तो पुलिस को मौके पर भेजा गया। पुलिस आती देख लोग वहां से भाग निकले। हालांकि संबंधित चौकी दूसरी होने के चलते वहां की चीता को भी बुलाया गया, लेकिन कार्रवाई करने की जगह पुलिस ने साठगांठ कर मामला निपटा दिया।