फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Car looted after drugging driver, thrown on Bareilly-Mathura highway

ड्राइवर को नशा देकर लूटी कार, बरेली-मथुरा हाईवे पर फेंका

Tue, 22 Sep 2020 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
Car looted after drugging driver, thrown on Bareilly-Mathura highway
बेहोश मिला ड्राइवर अकरम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बदायूं में राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास बेहोश पड़ा मिला ड्राइवर
विज्ञापन

अयूब खां चौराहे से तीन लोगों ने अलीगढ़ जाने को बुक की थी कार

बरेली। बदमाशों ने ड्राइवर को खाने में नशीला पदार्थ देकर इनोवा क्रिस्टा कार लूट ली। लुटेरे उसे बेहोशी की हालत में बरेली-मथुरा हाईवे पर बदायूं में मेडिकल कॉलेज के पास फेंककर फरार हो गए। ड्राइवर को बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदायूं के एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने अस्पताल पहुंचकर ड्राइवर से घटना की जानकारी ली। कार की तलाश में चेकिंग भी कराई लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

शाहदाना में रहने वाले अयूब खान की इनोवा क्रिस्टा कार घर के पास ही रहने वाले मोहम्मद अकरम किराये पर चलाते हैं। सोमवार शाम करीब सात बजे अयूब खां चौराहे से तीन लोगों ने अलीगढ़ जाने के लिए उनकी गाड़ी बुक की थी। रात आठ बजे तक अयूब और अकरम की फोन पर बात भी होती रही। इसके बाद अकरम का फोन बंद हो गया। रात करीब साढ़े नौ बजे बदायूं में बरेली-मथुरा हाईवे पर लोगों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास अकरम को नशे की हालत में पड़े देखा। लोगों की सूचना पर पहुंची बदायूं के सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने अकरम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचने पर होश में आने के बाद अकरम ने बताया कि बुकिंग कराने वाले तीनों लोगों ने रास्ते में उन्हें खाना खिलाया था और फिर उन्हें सड़क किनारे फेंककर कार लूट ले गए। बदायूं के एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बदायूं पुलिस की सूचना पर बारादरी पुलिस ने कार मालिक अयूब को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह रात करीब 11 बजे बदायूं के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed