{"_id":"5cdef9f8bdec22070a1a98c9","slug":"car-fall-down-into-25-foot-deep-ditch-by-collision-with-stone-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलिंग के पत्थर से टकराकर 25 फुट गहरी खाई में गिरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलिंग के पत्थर से टकराकर 25 फुट गहरी खाई में गिरी कार
Fri, 17 May 2019 11:44 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)

Published by: vivek shukla
Updated Fri, 17 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित कार खानपुर गांव के पास हाईवे के बहगुल पुल के पश्चिमी छोर पर बड़े से पत्थर की रेलिंग से टकराती हुई 25 फुट गहरी खंती में जा गिरी। हादसे में कार चला रहा पीलीभीत का युवक और उसकी नवविवाहिता पत्नी गंभीर घायल हो गए। खंती में गिरने से पहले ही बीच में अटकी कार के शीशे तोड़कर राहगीरों और ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाल लिया।
पीलीभीत में असम चौराहा इलाके में रहने वाले जसवीर सिंह राठौर नवविवाहिता पत्नी रूबी राठौर को उसके मायके मिलक (रामपुर) से परीक्षा दिलवाने के बाद शुक्रवार दोपहर कार से वापस पीलीभीत लौट रहे थे। कार जसवीर खुद चला रहे थे।
दोपहर लगभग डेढ़ बजे हाईवे के बहगुल पुल के पश्चिमी छोर पर खानपुर गांव के पास कार अनियंत्रित होकर रेलिंग के बड़े से पत्थर से टकराती हुई लगभग 25 फुट गहरी खंती की तरफ लटक गई। कार के पत्थर से टकराने का धमाका होते ही खानपुर गांव के तमाम लोग और कई राहगीर फौरन मौके पर पहुंच गए और खंती की तरफ झूलती कार के शीशे तोड़कर कुछ ही पलों में गंभीर घायल पति-पत्नी को बाहर निकाला।
विज्ञापन
सूचना पर निजी हास्पिटल की एंबुलेंस भी पहुंच गई और दंपती को लेकर बरेली की चली गई। घायल दंपती को बाहर खींचते ही पत्थर की टूटी रेलिंग पर अटकी कार 25 फुट गहरी खाई में जा गिरी। काफी ऊंचाई से गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए।
सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई और सतुइया टोल प्लाजा से एनएचएआई की क्रेन मंगवाकर कार को बाहर खिंचवाकर थाने भिजवा दिया है। घायल दंपती में डॉक्टर रूबी की हालत काफी नाजुक बता रहे हैं।