फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Car colliding with divider on highway Overturned, death of mother-son and daughter

हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, मां-बेटा और बेटी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Car colliding with divider on highway Overturned, death of mother-son and daughter
बदायूं-मेरठ हाईवे पर सहसवान कोतवाली इलाके में मचौना की मढ़ैया के नजदीक शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर खाई में पलट गई, जिसमें संभल जिले के रजपुरा निवासी 30 वर्षीय सोहेल अहमद, उसकी 50 वर्षीय मां रिहाना और 25 वर्षीय बहन शहनाज की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। परिवार के लोग आयशा को विदा करवाकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

संभल जिले के रजपुरा निवासी सोहेल अहमद का नौ दिन पहले 19 अक्तूबर को सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव नसीरपुर गौसू निवासी आयशा पुत्री रजी अहमद के साथ निकाह हुआ था। इसके दूसरे दिन आयशा अपने मायके आ गई थी। परिवार वालों के मुताबिक शुक्रवार सुबह सोहेल अहमद, मां रिहाना, बुलंदशहर के थाना सलेमपुर क्षेत्र के गांव मुकेरा निवासी बहन शहनाज, बहनोई शानू, चार वर्षीय भांजा सानिव, तीन वर्षीय भांजी मायरा और भाभी आक्शा बी पत्नी रिहान आलम के साथ आयशा को विदा कराने आया था। रात करीब आठ बजे परिवार वाले आयशा को विदा कराकर रजपुरा लौट रहे थे। कार रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी मोहरपाल चला रहा था। बताते हैं कि कार बदायूं-मेरठ हाईवे पर हाईवे पर ग्राम मचौना की मढ़ैया के नजदीक पहुंची थी। तभी कार तेज रफ्तार होने से डिवाइडर से टकराकर हाईवे किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में सोहेल अहमद, उसकी मां रिहाना और बहन शहनाज की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं आयशा और उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि अन्य लोग बाल-बाल बच गए। ड्राइवर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed