{"_id":"5c605381bdec22738a474919","slug":"car-collides-with-bus-two-die-including-driver-in-lakhimpur-kheri","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी बस से कार टकराई, चालक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ी बस से कार टकराई, चालक समेत दो की मौत
Sun, 10 Feb 2019 10:08 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र में पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर शनिवार की रात राजापुर के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी अनुबंधित बस में टकरा गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे में घायल कार चालक और उसके दोस्त को जिला एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसा रात करीब एक बजे के करीब हुआ। शहर के मोहल्ला गढ़ी रोड शिवपुरी निवासी रामप्रकाश मिश्रा ने बताया कि उनका पुत्र आशुतोष मिश्रा अपने बड़े भाई आनंद सागर मिश्र की कार लेकर शहर में ही एक शादी समारोह में गया था। साथ में मोहल्ले का ही निवासी दोस्त अनुराग अवस्थी पुत्र शिव कुमार अवस्थी भी था। लौटते समय रात करीब एक बजे पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर राजापुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी रोडवेज की अनुबंधित बस में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी तेज हुई कि कार के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन
धमाका होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे दोनों घायलों को बमुश्किल बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर हादसे की खबर जब घर वालों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों शव घर वालों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन