{"_id":"6182df0fc4f5f649fe73e230","slug":"car-collided-with-scooty-and-fell-into-a-ditch-pilibhit-magistrate-injured-bareilly-news-bly4650115151","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी से टकराकर खाई में गिरी कार, पीलीभीत की मजिस्ट्रेट घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी से टकराकर खाई में गिरी कार, पीलीभीत की मजिस्ट्रेट घायल
विज्ञापन
इसी कार से हुआ हादसा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजगंज में पीलीभीत रोड पर हादसा, कार ड्राइवर और स्कूटी सवार को भी आईं चोटें
हाफिजगंज। बदायूं जा रहीं पीलीभीत की न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सागर की कार सामने से आ रही स्कूटी से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में मजिस्ट्रेट, उनका ड्राइवर और स्कूटी सवार घायल हो गया। स्कूटी सवार को सीओ नवाबगंज ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
पीलीभीत की न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सागर अपने चालक हरिकिशन निवासी सुनगढ़ी, पीलीभीत के साथ कार से बुधवार को बदायूं जा रहीं थीं। हाफिजगंज बाईपास पर क्रशर के पास उनकी कार से स्कूटी सवार शेरगढ़ निवासी यूसुफ की भिड़ंत हो गई। चालक ने कार को नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसी मजिस्ट्रेट निधि सागर को निकाला। सूचना पर सीओ नवाबगंज दिलीप कुमार और इंस्पेक्टर हाफिजगंज प्रदीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ अपनी गाड़ी से घायल यूसुफ को उपचार के लिए नवाबगंज ले गए। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में मजिस्ट्रेट निधि सागर और कार चालक हरिकिशन को भी चोटें आई हैं।