फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Car caught fire while refilling gas

गैस डलवाते समय आग लगने से हुई इको कार भस्म।

Mon, 12 Sep 2022 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Car caught fire while refilling gas
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर बनियान में सुबह आठ बजे एक कार में एलपीजी भरवाते समय उसमें आग लग गई।
विज्ञापन

गांव के अजय श्रीवास्तव अपनी कार में सचिन गुप्ता की दुकान से एलपीजी गैस भरवा रहे थे। तभी अचानक चिंगारी निकलने से गाड़ी में आग लग गई और कुछ ही पल में कार जलने लगी। चिंगारी पड़ोस में मोनू सिंह की किराना की दुकान के आगे पड़े छप्पर में भी पहुंच गई, जिससे छप्पर जल गया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी तब तक ग्रामीण पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे थे। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। आग बुझाने में चालक के भी हाथ झुलस गए।

मौके पर पहुंचे फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गैस डालते समय आग लग गई थी। दुकान से सिलिंडर खरीदकर खुद ही ड्राइवर गैस डाल रहा था। जब दुकानदार से गैस सिलेंडर बेचने के बारे में जानकारी की तो उसने बताया कि उसके पास कुछ सिलेंडर रखने की एजेंसी द्वारा अनुमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed